आईपीएल के 32वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एकतरफा मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को हरा दिया। अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में कोलकाता की टीम मुंबई के आगे चारों खाने चित हो गई। कप्तान बदलने के बावजूद केकेआर की किस्मत नहीं बदली और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा। मुंबई के खिलाड़ियों ने कोलकाता को हर क्षेत्र में पटखनी दी। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने मुंबई को जीत दिलाई।