फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: मुंबई के इन पांच योद्धाओं के आगे CSK ने टेके घुटने, धोनी ब्रिगेड को मिली शर्मनाक हार

Sat, 24 Oct 2020 02:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : PTI
मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त दे दी। शुक्रवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में धोनी की अगुवाई वाली सुपर किंग्स पूरी तरह से फेल रही। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी टीम ने मुंबई के सामने घुटने टेक दिए। ऐसे में आइए जानते हैं मुंबई के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो चेन्नई की टीम पर भारी पड़े।
 
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter@IPL
ट्रेंट बोल्ट:
तेज गेंदबाज बोल्ट ने पहले ही ओवर से जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने चेन्नई के बल्लेबाजों को टिकने का कोई मौका नहीं दिया और एक के बाद एक चार विकेट अपने नाम किए। बोल्ट ने चार ओवर की गेंदबाजी में एक मैडेन के साथ 18 रन देकर चार बड़े विकेट चटकाए। उन्होंने गायकवाड़। डुप्लेसिस। जडेजा और करन को आउट किया।
 
विज्ञापन

3 of 6
इशान किशन - फोटो : ipl
ईशान किशन:
सलामी बल्लेबाजी करने उतरे किशन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने चेन्नई के सभी गेंदबाजों की धुनाई की। ईशान ने मात्र 37 गेंदों में नाबाद रहते हुए 68 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए।

4 of 6
बुमराह रनआउट - फोटो : social media
जसप्रीत बुमराह:
मुंबई के दूसरे तेज गेंदबाज बुमराह ने भी दमदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर ही अंबाती रायुडू और जगदीशन का विकेट अपने नाम किया। बुमराह ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

5 of 6
धोनी को निपटाने के बाद राहुल चाहर - फोटो : ट्विटर @mipaltan
राहुल चाहर:
स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर ने फिर से छाप छोड़ी। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर दो बड़े विकेट अपने नाम किए। चाहर ने धोनी और अपने भाई दीपक चाहर को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीकॉक
क्विंटन डिकॉक:
डिकॉक ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। उन्होंने फिर से तूफानी बल्लेबाजी की और तेजी से रन बनाए। डिकॉक ने 37 गेंदों में 46 रनों की नाबाद पारी खेली। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ईशान के साथ मिलकर पहले विकेट लिए 116 रन की मैच जिताऊ अटूट साझेदारी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें