फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: इन पांच खिलाड़ियों के दम पर चेन्नई ने मुंबई को दी मात, 36 वर्षीय धुरंधर ने सबको चौंकाया

Sun, 20 Sep 2020 02:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फाफ डुप्लेसिस और अंबाती रायुडू - फोटो : twitter@ChennaiIPL
आईपीएल 2020 का आगाज शनिवार को अबू धाबी में एक रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। पिछले साल की विजेता मुंबई इंडियंस और उप-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में धोनी की सेना ने बाजी मारी। आखिरी ओवर तक गए मुकाबले में सीएसके ने पांच विकेट शेष रहते हुए मैच अपने नाम कर लिया। अपने स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी, कोरोना की मार और ट्रेनिंग में देरी के बावजूद धोनी की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

सीएसके की तरफ से वैसे तो सभी ने कुछ न कुछ योगदान दिया लेकिन इन पांच खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से सीएसके ने टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अपने नाम किया। 
विज्ञापन

2 of 7
फाफ डुप्लेसिस - फोटो : ipl
फाफ डुप्लेसिस
36 साल के डुप्लेसिस ने पहले ही मैच में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से विरोधी खेमे को पस्त कर दिया। उन्होंने पहले फील्डिंग में दो जबरदस्त कैच पकड़ते हुए मैच का रुख पलटा और फिर बल्लेबाजी में नाबाद अर्धशतक बनाकर सीएसके को जीत दिलाने में सफल रहे। डुप्लेसिस ने सबसे पहले फॉर्म में चल रहे सौरभ तिवारी और फिर हार्दिक पांड्या का बाउंड्री पर बेहतरीन कैच पकड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी में उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल में फंसी टीम को निकाला और 44 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाकर टीम को जीत दिला गए।
विज्ञापन

3 of 7
अंबाती रायुडू
अंबाती रायुडू
34 वर्षीय रायुडू ने एक बार फिर से अपने बल्ले से धमाल मचाया और टीम के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रायुडू ने 48 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 71 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए डुप्लेसिस के साथ मिलकर 115 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की।

4 of 7
सैम करन - फोटो : twitter
सैम करन
अपना दूसरा आईपीएल खेल रहे इंग्लैंड के 22 वर्षीय क्रिकेटर सैम करन ने क्रिकेट के तीनों फिल्ड में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने हर क्षेत्र में योगदान दिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। करन ने मैच में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का कैच पकड़ा। इसके बाद डिकॉक का विकेट अपने नाम किया और रोमांचक मोड़ पर फंसे मैच में छह गेंदों में 18 रन बनाए।
विज्ञापन

5 of 7
लुंगी एन्गिडी
लुंगी एनगिदी
तेज गेंदबाज एनगिदी ने पहले मैच में अपनी शानदार तेज गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 38 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इस तेज गेंदबाज ने अपने दूसरे स्पेल में क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड और फिर जेम्स पैटिंसन का शिकार किया और मुंबई इंडियंस के रनों पर लगाम लगा दिया।
विज्ञापन

6 of 7
ravindra jadeja
रविंद्र जडेजा
टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी में एक ही ओवर में हार्दिक पांड्या और सौरभ तिवारी को आउट किया। उन्होंने चार गेंदों में एमआई के इन दोनों स्टार खिलाड़ियों को आउट कर मैच का रुख चेन्नई की तरफ मोड़ दिया। इसके अलावा जडेजा ने आखिर के ओवर में पांच गेंदों में दस महत्वपूर्ण रन भी बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीयूष चावला - फोटो : twitter@IPL
पीयूष चावला
इन पांच खिलाड़ियों के अलावा पीयूष चावला ने भी अपनी गेंदबाजी से अहम योगदान दिया। पहली बार चेन्नई की तरफ से खेल रहे चावला ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 21 रन देकर रोहित शर्मा का महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें