फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: कमिंस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करने को बेताब है यह खिलाड़ी

Sat, 12 Sep 2020 09:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kkr
आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन आईपीएल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस के साथ गेंदबाजी करने को बेताब हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
kkr
दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स में इस बार काफी बेहतरीन गेंदबाज मौजूद हैं। ज्यादातर गेंदबाज लगातार 140-150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं जिसमें यह स्टार आस्ट्रेलियाई आक्रमण की अगुआई करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
लॉकी फर्गुसन - फोटो : social Media
न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने 2019 विश्व कप में टीम के उप विजेता अभियान में अपने प्रदर्शन के लिए काफी सुर्खियां बटोरीं थीं, उन्होंने 'केकेआर डॉट इन' से कहा, 'हम हमेशा उस गेंदबाज के लिए अच्छे रहते हैं जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हैं। हां, निश्चित रूप से हममें एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला होगा।'

4 of 5
पैट कमिंस - फोटो : ट्विटर
टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि अगर आप इस तेज गेंदबाजी क्लब के बारे में वाकिफ हो या नहीं। देखिये, पैट बेहतरीन गेंदबाज हैं, इसमें कोई शक नहीं है। वह लगभग हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लॉकी फर्गुसन - फोटो : सोशल मीडिया
फर्गुसन ने कहा, 'वह बेहतर से बेहतर होता जा रहा है और वह अब भी युवा है। वह अच्छा लड़का है और मैं उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर गेंदबाजी करने के लिए बेताब हूं।' फर्ग्युसन अपने दूसरे सत्र में अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद शुक्रवार को टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें