फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: KXIP के इन पांच धुरंधरों के सामने विराट की RCB ने टेके घुटने, दर्ज की दूसरी जीत

Fri, 16 Oct 2020 04:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब बनाम बैंगलोर - फोटो : PTI
किंग्स इलेवन पंजाब ने लगातार पांच हार के बाद बृहस्पतिवार को सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। तीन बड़े बदलाव के साथ उतरी पंजाब की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हराया। यह पंजाब की बैंगलोर के खिलाफ दूसरी जीत है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब के किन पांच खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
 
विज्ञापन

2 of 6
KL Rahul
केएल राहुल:
ऑरेंज कैप होल्डर और पंजाब के कप्तान केेएल राहुल ने फिर से अर्धशतकीय पारी खेली। इस बार उन्होंने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। राहुल ने 49 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और पांच छक्के लगाए।
विज्ञापन

3 of 6
क्रिस गेल - फोटो : PTI
क्रिस गेल:
यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल इस सीजन में पहली बार मैदान में उतरे। उन्होंने हमेशा की तरह ओपनिंग बल्लेबाजी नहीं की और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। गेल ने 45 गेंदों में 53 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और पांच छक्के लगाए।

4 of 6
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@lionsdenkxip
मयंक अग्रवाल:
टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। अग्रवाल ने मात्र 25 गेंदों में ही 45 रन बनाए। मयंक ने इस दौरान चार चौके और तीन छक्के जड़े। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए आठ ओवर में ही 78 रन जोड़े।
विज्ञापन

5 of 6
मुरुगन अश्विन - फोटो : twitter@lionsdenkxip
मुरुगन अश्विन:
स्पिन गेंदबाज मुरुगन अश्विन को एक बार फिर से मौका मिला और उन्होंने उसे सही साबित किया। अश्विन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 23 रन देकर दो वीके अपने नाम किए। उन्होंने आरोन फिंच और फिर वॉशिंगटन सुंदर का विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : PTI
मोहम्मद शमी:
तेज गेंदबाज शमी के आखिरी ओवर को छोड़ दिया जाए तो उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। शमी ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के दो बड़े विकेट अपने नाम किए। शमी ने कोहली को 48 तो डिविलियर्स को दो रन पर पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें