फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने मारी बाजी, ये पांच खिलाड़ी KKR पर पड़े भारी

Sun, 04 Oct 2020 01:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले मैच में मिली हार से सबक लेते हुए शानदार वापसी की। शनिवार को शारजाह में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने कोलकाता को 18 रनों से हरा दिया। आईपीएल के 16वें मैच में मिली जीत के साथ ही दिल्ली ने अंक तालिका में भी शीर्ष पर कब्जा जमा लिया। आइए जानते हैं कि केकेआर के खिलाफ दिल्ली की इस जीत में किन पांच खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत।
 
विज्ञापन

2 of 6
श्रेयस - फोटो : file
श्रेयस अय्यर:
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 38 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और छह तूफानी छक्के लगाए।
विज्ञापन

3 of 6
एनरिच नोर्त्जे - फोटो : Social media
एनरिच नोर्त्जे:
गेंदबाजों के लिए मुश्किल शारजाह के स्टेडियम में दिल्ली के तेज गेंदबाज नोर्त्जे ने जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने केकेआर के बल्लेबाजों को अपनी रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से खूब परेशान किया। नोर्त्जे ने चार ओवर में 33 रन देकर तीन बड़े विकेट अपने नाम किए। उन्होंने सुनील नरेन, इयोन मोर्गन और पैट कमिंस का विकेट चटकाया।

4 of 6
पृथ्वी शॉ - फोटो : @IPL
पृथ्वी शॉ:
युवा ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर से टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। उन्होंने 41 गेंदों में 66 रन बनाए। इस दौरान पृथ्वी ने चार चौके और चार छक्के लगाए। पृथ्वी ने शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े।
विज्ञापन

5 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत:
टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने छवि के अनुरूप ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 17 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए। पंत ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर्षल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
हर्षल पटेल:
आईपीएल 2020 का पहला मैच खेल रहे हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार दो गेंदों में नीतीश राणा और दिनेश कार्तिक को आउट कर कोलकाता को बड़ा झटका दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें