फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kings XI Punjab की ताकत और कमजोरी, क्या खत्म हो पाएगा पहले IPL खिताब का इंतजार?

Sat, 12 Sep 2020 09:50 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
किंग्स इलेवन पंजाब की पुनर्गठित टीम में आईपीएल में सफलता हासिल करने के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं लेकिन उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि वे अच्छी शुरुआत को नहीं गंवाएं और उनका विदेशी संयोजन उपयुक्त हो। पंजाब की टीम ने पिछले साल नीलामी में काफी राशि खर्च की और अपने मध्यक्रम को मजबूत करने और ‘डेथ ओवरों की गेंदबाजी’ की कमियों को दूर करने के लिए नौ खिलाडियों को खरीदा। बल्लेबाजी में टीम के पास क्रिस गेल और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी के अलावा मयंक अग्रवाल, मैक्सवेल, मनदीप, सरफराज और निकोलस पूरन हैं। तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, जेम्स नीशाम, हार्डस विलजोन, कॉट्रेल, क्रिस जॉर्डन और इशान पोरेल हैं। नए कप्तान लोेकेश राहुल को दबाव भरी चुनौती से निपटने के लिए मुख्य कोच अनिल कुंबले और बाकी सहयोगी स्टाफ पर निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन

2 of 6
ग्लेन मैक्सवेल
मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी और शेल्डन कॉट्रेल और क्रिस जॉर्डन के रूप में 'डेथ ओवरों की गेंदबाजी' के विकल्प हासिल करने से दिख रहा है कि टीम ने अपनी कमियों को दूर कर लिया है, उनके पास क्रिस गेल और लोकेश राहुल के रूप में खतरनाक सलामी जोड़ी है और उनके बाद मयंक अग्रवाल भी आईपीएल में अपनी अंतरराष्ट्रीय सफलता को दोहराने का लक्ष्य बनाए हुए हैं। पंजाब को साथ ही निकोलस पूरन को नियमित रूप से खिलाने का तरीका ढूंढना होगा क्योंकि वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सफल अभियान के बाद यहां पहुंच रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल - फोटो : ipl
मजबूती: सलामी जोड़ी के रूप में क्रिस गेल और लोकेश राहुल हैं जो तेज शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं। ग्लेन मैक्सवेल की वापसी से मध्यक्रम भी मजबूत हुआ है। डेथ ओवरों के लिए शेल्डन कॉट्रेल और क्रिस जॉर्डन के विकल्प भी अब मौजूद हैं। 
  

4 of 6
रवि बिश्नोई - फोटो : ट्विटर
कमजोरी: डेथ ओवरों की गेंदबाजी टीम की कमजोर कड़ी है। अश्विन के दिल्ली टीम में जाने के बाद स्पिन विभाग ज्यादा मजबूत नहीं है। मुजीब जादरान ही एकमात्र बड़े स्पिनर हैं । मुरुगन अश्विन और अंडर-19 विश्व कप के लेग स्पिनर रवि विश्नोई को आजमाया जा सकता है। कप्तान और बल्लेबाज के रूप में लोकेश राहुल पर दोहरी भूमिका का दबाव होगा। 
विज्ञापन

टीम इस प्रकार है

5 of 6
- फोटो : social media
मैक्सवेल इस बात संतोष कर सकते हैं कि पिछली बार जब टूर्नामेंट का कुछ हिस्सा संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए उनका सफर शानदार रहा था। तब 2014 में इस ऑस्ट्रेलियाई ने 16 मैचों में 552 रन बनाए थे जिससे टीम अब तक के अपने एकमात्र फाइनल में पहुंची थी। टीम तब उप विजेता रही और अंतिम बार प्लेऑफ में पहुंची थी।

केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, जेम्स नीशम, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शमी, मुजीब जादरान, शेल्डन कॉट्रेल, हार्डस विलजोन, दर्शन नलकंडे, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, मंदीप सिंह, सरफराज खान, के गौतम, जे सुचित, रवि बिश्नोई, दीपक हुड्डा, तजिंदर ढिल्लों, प्रभसिमरन सिंह और मुरुगन अश्विन।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम का प्रदर्शन 

6 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl
2008 तीसरा
2009 5वां
2010 8वां
2011 5वां
2012 छठा
2013 छठा
2014 दूसरा
2015 8वां
2016 8वां
2017 5वां
2018 7वां
2019 छठा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें