फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: बुमराह ने वो कर दिखाया जहां आजतक कोई हिंदुस्तानी नहीं पहुंच पाया

Fri, 06 Nov 2020 03:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan
दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से करारी शिकस्त देकर मुंबई गुरुवार रात छठी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई। मौजूदा चैंपियन मुंबई ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के चलते दिल्ली आठ विकेट पर 143 रन ही बना पाई।
विज्ञापन

2 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan
पहले क्वालीफायर में चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाने वाले जसप्रीत बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। यह उनका टी-20 क्रिेकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी था। इस दौरान उन्होंने दो विकेट मैडन भी फेंका।
विज्ञापन

3 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : पीटीआई
बुमराह ने इस मैच में पर्पल कैप भी हथिया ली और वह मुकाम हासिल किया जहां आजतक कोई भारतीय गेंदबाज नहीं पहुंच पाया था। अब मुंबई का यह पेसर किसी एक सीजन में सर्वाधिक शिकार (27 विकेट 2020*) करने वाला भारतीय गेंदबाज बन गया।


 

4 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर @mipaltan
बुमराह ने मैच के बाद कहा कि वह नतीजे की परवाह किए बिना टीम से उन्हें मिली भूमिका निभाने पर जोर देते हैं, जिसका उन्हें फायदा मिल रहा है। अगर मुझे विकेट नहीं मिले और हम टूर्नामेंट जीत जाए तो भी मुझे कोई दुख नहीं होगा। मुझे एक भूमिका दी गई है जिसे मैं निभा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बुमराह और बोल्ट - फोटो : @mipaltan
ट्रेंट बोल्ट (दो ओवर में नौ रन देकर दो) ने भी बुमराह का बखूबी साथ निभाया। बुमराह ने बोल्ट के साथ तालमेल के बारे में कहा, 'मेरा और उसका तालमेल कमाल का है। हम फील्ड, स्थिति और खेल पर काफी बात करते हैं, उससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें