फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स क्यों जीत सकती है चौथा खिताब, शेन वॉटसन ने बताई CSK की असल ताकत

Thu, 10 Sep 2020 11:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शेन वॉटसन

चेन्नई की टीम के 13 सदस्यों को 19 सितंबर से शुरू होने वाले आईपीएल से कुछ सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था, इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे। जिस वजह से टीम को अधिक दिनों तक पृथकवास पर रहना पड़ा और उसने सबसे बाद में अभ्यास शुरू किया। इन सबके बावजूद अनुभवी ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि सीएसके अपने क्षमतावान खिलाड़ियों के दम पर आगामी सीजन में जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन

2 of 4
शेन वॉटसन - फोटो : ipl
वॉटसन ने नबील हाशमी के यूट्यूब कार्यक्रम में कहा, 'एक अनुभवी टीम होने का मतलब है कि आपके खिलाड़ियों पास पहले मैच से ही दबाव की परिस्थितियों में अपने कौशल को दिखाने की अच्छी समझ है।' हाशमी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स से जुड़े हैं। वॉटसन पीएसएल में इस टीम की तरफ से खेलते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शेन वॉटसन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कहा, 'इसलिए मेरा मानना है कि हमारी जीत की अच्छी संभावना है क्योंकि हमारे पास बहुत अच्छे और अनुभवी खिलाड़ी है। हमारे पास कम गलतियां करते हुए जल्द से जल्द लय हासिल करने के अधिक मौके होंगे। वॉटसन ने पिछले सत्र के उतार-चढ़ाव वाले दौर में उनका साथ देने के लिए चेन्नई के टीम प्रबंधन की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

4 of 4
शेन वॉटसन
39 वर्षीय वॉटसन ने कहा कि, 'मेरे लिए 2018 का सत्र अच्छा रहा। यह केवल फाइनल (जिसमें उन्होंने मैच विजेता शतक जड़ा था) तक सीमित नहीं है, लेकिन पिछले साल सीएसके ने पूरी तरह से मेरा साथ दिया। उन्हें विश्वास था कि मैं जल्द अच्छी पारी खेलूंगा और वे मेरा साथ देते रहे। केवल विश्वस्तरीय नेतृत्व इस तरह से भरोसा बनाए रखता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें