फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में करोड़ों मिलते ही जोश में आए मैक्सवेल, तूफानी फिफ्टी में कर दी छक्के-चौके की बारिश

Sat, 21 Dec 2019 08:19 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता में आईपीएल 2020 के लिए गुरुवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस ऑक्शन में महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवैल दूसरे नंबर पर रहे। कुछ महीनों के ब्रेक बाद क्रिकेट में वापसी कर रहे मैक्सवेल पर किंग्स इलवेन पंजाब ने बड़ी रकम की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। वहीं, इंग्लैंड के युवा सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक करोड़ रुपये में खरीद अपनी टीम में शामिल किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने आईपीएल में बिकने के बाद ही अपने तेवर दिखा दिए है। मैक्सवेल बिग बैस में ताबडतोड़ बल्लेबाजी की है।
विज्ञापन

2 of 5
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैस लीग में ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है। लीग के पांचवें मैच में मैक्सवेल ने मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेलते हुए ब्रिसबेन हीट के खिलाफ 39 गेंदों में सात में चौके और पांच छक्कों की मदद से 83 रन की धमाकेदार पारी खेली है। 
विज्ञापन

3 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL official web
आईपीएल 2020 की नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा है। मानसिक कारणों से आराम लेने के बाद ग्लेन मैक्सवेल की ये पहली पारी थी, जिसमें उन्होंने विरोधी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। मैक्सवेल की इस पारी के बाद पंजाब की फ्रेंचाइजी का उनके उपर बड़ा दांव खेलना गलत नहीं लग रहा है।

4 of 5
टॉम बेंटन - फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता नाइटराइडर्स के फैंस और प्रबंधन के लिए भी राहत और खूशी की बात है, क्योंकि केकेआर ने आईपीएल की नीलामी में इंग्लिश सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन को खरीदा है। बेंटन ने नीलामी के एक दिन बाद शुक्रवार को बिग बैस लीग में धमाकेदारी बल्लेबाजी की है। बेंटन ने भी लीग के पांचवें मैच में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ ब्रिसबेन हीट्स के लिए 36 गेंदों में 64 रनों की तेज पारी खेली है। मैक्सवेल ने बेंटन की टीम के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली, तो वहीं बेंटन ने भी उनकी टीम मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाजों को जमकर धोया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टॉम बेंटन - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2020 की नीलामी में कोलकाता नाईटराइडर्स की टीम ने बेंटन को एक करोड़ की कीमत में खरीदा है। टॉम बेंटन ने इंग्लैंड के लिए अब तक तीन टी-20 मैच खेला है, जिसमे उन्होंने 164.70 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाए हैं। अपने टी-20 करियर में उन्होंने 21 मैचों में 34.89 की औसत से 156.36 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 663 रन बना चुके हैं और एक शतक के साथ चार अर्धशतक भी लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें