फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के ये पांच खिलाड़ी RCB पर पड़े भारी, वार्नर सेना अगले दौर में

Sat, 07 Nov 2020 12:12 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर - फोटो : PTI
आईपीएल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत का सफर बरकरार रखा है। अबू धाबी में खेले गए लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में हैदरबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह हैदराबाद की बैंगलोर के खिलाफ एक ही हफ्ते के अंदर दूसरी जीत भी है। शुक्रवार को टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया और दूसरे क्वालीफायर में पहुंच गई, जहां उसका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। बैंगलोर के खिलाफ इस जीत में हैदराबाद के इन पांच खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा।
विज्ञापन

2 of 6
जेसन होल्डर - फोटो : PTI
जेसन होल्डर:
ऑलराउंडर जेसन होल्डर का शानदार फॉर्म यहां भी बरकरार रहा। उन्होंने पहले गेंद से और फिर बल्ले से भी महत्वपूर्ण प्रदर्शन किया। होल्डर ने चार ओवर में 25 रन देकर विराट समेत बैंगलोर के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी में भी 20 गेंदों में 24 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 6
केन विलियमसन - फोटो : ipl
केन विलियमसन:
कीवी कप्तान केन विलियमसन ने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल किया और टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। विलियमसन ने मुश्किल में फंसी हैदराबाद को उबारा। उन्होंने 44 गेंदों में नाबाद रहते हुए 50 रन बनाए और टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली।

4 of 6
टी नटराजन - फोटो : PTI
टी नटराजन:
तेज गेंदबाज नटराजन ने इस मैच में भी अपनी गेंदबाजी से छाप छोड़ी। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 33 रन देकर आरसीबी के दो विकेट चटकाए। नटराजन ने एबी डिविलियर्स और वाशिंगटन सुंदर का शिकार किया।
विज्ञापन

5 of 6
मनीष पांडे - फोटो : social media
मनीष पांडे:
कम स्कोर वाले इस मुकाबले में मनीष पांडे ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया। उन्होंने आउट होने से पहले 21 गेंदों में तेजी से 24 रन बटोरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहबाज नदीम - फोटो : Social Media
शाहबाज नदीम:
स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम ने इस मुकाबले में भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 30 रन देकर आरोन फिंच का बड़ा विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें