फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: राजस्थान के इन पांच धुरंधरों के आगे CSK चारों खाने चित, मिली करारी हार

Tue, 20 Oct 2020 01:52 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : PTI
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सोमवार शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही राजस्थान ने टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई। अबू धाबी में खेले गए मुकाबले में राजस्थान की टीम हर क्षेत्र में चेन्नई पर भारी पड़ी। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में जिनकी वजह से राजस्थान को रॉयल जीत मिली। 
विज्ञापन

2 of 6
जोस बटलर - फोटो : Social Media
जोस बटलर:
पिछले कुछ समय से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे बटलर ने इस बार शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। बटलर ने नाबाद रहते हुए 48 गेंदों में 70 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए।
विज्ञापन

3 of 6
श्रेयस गोपाल - फोटो : पीटीआई
श्रेयस गोपाल:
कम स्कोर वाले इस मैच में राजस्थान के स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में मात्र 14 रन दिए और चेन्नई के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। इसके अलावा उन्होंने सैम करन का महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किया।

4 of 6
राहुल तेवतिया - फोटो : twitter@IPL
राहुल तेवतिया:
तेवतिया को इस बार बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में छाप छोड़ी। तेवतिया ने चार ओवर में सिर्फ 18 रन देकर अंबाती रायुडू का शिकार किया।
विज्ञापन

5 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : twitter@rajasthanroyals
स्टीव स्मिथ:
कप्तान स्टीव स्मिथ ने हालांकि बेहद धीमी पारी खेली लेकिन उन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। स्मिथ ने 34 गेंदों में 26 रन बनाए और बटलर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 98 रनो की अटूट साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर:
तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने फिर से उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 20 रन दिए और फाफ डुप्लेसिस का बड़ा विकेट अपने नाम किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें