फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली के इन पांच योद्धाओं के आगे चेन्नई ने टेके घुटने, CSK की लगातार दूसरी हार

Sat, 26 Sep 2020 12:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 में लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। श्रेयस की कप्तानी में दिल्ली ने शुक्रवार को चेन्नई को करारी शिकस्त दी। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में कैपिटल्स की टीम हर क्षेत्र में धोनी की सीएसके पर भारी पड़ी और 44 रन से मैच अपने नाम किया। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में जिनके आगे चेन्नई ने घुटने टेक दिए
विज्ञापन

2 of 6
पृथ्वी शॉ - फोटो : @IPL
पृथ्वी शॉ:
पहले मैच में फेल होने के बाद पृथ्वी शॉ ने दूसरे मैच में शानदार वापसी की। इस युवा बल्लेबाज ने चेन्नई के स्टार गेंदबाजों पर जमकर धुनाई की और इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ा। पृथ्वी ने तेजी से रन बटोरते हुए 43 गेंदों में 64 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और एक छक्का भी लगाया।




 
विज्ञापन

3 of 6
कगिसो रबादा - फोटो : twitter@DelhiCapitals
कागिसो रबाडा:
तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने एक बार फिर से गेंद से कहर बरपाया। रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के बल्लेबाजों को खूब छकाया। उन्होंने चार ओवर की गेंदबाजी में 26 रन देकर सीएसके के तीन बड़े बल्लेबाजों का शिकार किया। रबाडा ने फाफ डुप्लेसिस, धोनी और रविंद्र जडेजा को पवेलियन भेजा। 

4 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : file
ऋषभ पंत:
टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी इस बार अपने हाथ खोले। उन्होंने पांच चौके की मदद से 25 गेंदों में 37 रन की नाबाद पारी खेली। पंत ने श्रेयस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी निभाई।
विज्ञापन

5 of 6
शिखर धवन
शिखर धवन:
बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन भी इस बार लय में दिखे। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 35 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने तीन चौका और एक छक्का लगाया। धवन ने पृथ्वी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनरिच नोर्त्जे - फोटो : Social media
एनरिच नोर्त्जे:
अफ्रीकी तेज गेंदबाज नोर्त्जे ने दूसरे मैच में भी बढ़िया गेंदबाजी की। नोर्त्जे ने चार ओवर में मात्र 21 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने मुरली विजय और केदार जाधव को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें