फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: रैना के बिना चौथा खिताब जीतने उतरेगी CSK, क्या है टीम की ताकत और कमजोरी?

Fri, 18 Sep 2020 08:06 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स कुछ बड़े खिलाड़ियों के नाम वापस लेने और टीम में कोरोना वायरस संक्रमण के शुरूआती मामलों के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग में अंतिम चार में पहुंचने के सबसे प्रबल दावेदारों में से होगी। चेन्नई का सामना शनिवार को अबुधाबी में पहले मैच में गत चैंपियंस मुंबई इंडियंस से होगा। यहां पहुंचने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के दल में 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
इसके बाद सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने निजी कारणों से नाम वापिस ले लिया। वैसे टूर्नामेंट में फोकस मैदान पर धोनी की वापसी पर रहेगा जो अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाने के 34 दिन बाद मैदान पर दिखेंगे। टीम को तीन बार खिताब दिला चुके और आठ फाइनल में पहुंचा चुके चेन्नई के अपने 'थाला' (लीडर) से बेहतर आईपीएल को कौन समझा सकता है। अपने सीमित संसाधनों का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करने का हुनर उन्हें बखूबी आता है।
विज्ञापन

3 of 5
धोनी-रैना
धोनी इस बार अपने सबसे विश्वस्त सिपहसालार रैना के बिना उतरेंगे और 'चेपॉक के अपने गढ' से मीलों दूर मुकाबले खेलने हैं। 10 सत्र के जमे हुए बल्लेबाजी क्रम में बदलाव इतना आसान नहीं होगा, जिसमें रैना तीसरे नंबर के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। पिछले सत्र को छोड़कर रैना ने हमेशा उम्दा प्रदर्शन किया है। पिछली बार रैना के खराब फॉर्म के बावजूद चेन्नई फाइनल में पहुंची तो इसका श्रेय धोनी की कुशल कप्तानी को भी जाता है। चेन्नई को भले ही 'बूढों की फौज' कहा जाए, लेकिन इस टीम ने साबित कर दिया है कि फॉर्म और प्रतिभा उम्र के मोहताज नहीं होते।

4 of 5
अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन पारी का आगाज कर सकते हैं जबकि फाफ डुप्लेसी तीसरे नंबर पर उतर सकते हैं। धोनी खुद चौथे नंबर पर आ सकते हैं जबकि केदार जाधव पांचवें नंबर पर होंगे। ड्वेन ब्रावो छठे और रवींद्र जडेजा सातवें नंबर पर खेलेंगे। चेन्नई के पास तीन विशेषज्ञ स्पिनर मिचेल सैंटनर, पीयूष चावला और जडेजा हैं। तेज गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और दीपक चाहर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके चाहर के फिट नहीं होने पर शार्दुल ठाकुर खेल सकते हैं। इसी तरह इमरान ताहिर और जोश हेजलवुड भी उपलब्ध हैं। टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसी, शेन वाटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडि, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिचेल सैंटनेर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, एन. जगदीशन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें