फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई या फिर चेन्नई कौन जीतेगा IPL 2019 का खिताब, कौन चुकता करेगा पुराना हिसाब?

Sun, 12 May 2019 08:51 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चेन्नई बनाम मुंबई - फोटो : अमर उजाला
IPL की दो सबसे सफल टीम मुंबई और चेन्नई रविवार को खिताब के लिए एक दूसरे के आमने-सामने होंगी जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद लगी होगी। मुंबई फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदारों में शुमार थी, वह टूर्नामेंट के इस चरण में तीन बार चेन्नई को हरा चुकी है जिसमें मंगलवार को चेन्नई में हुआ क्वालीफायर एक भी शामिल है। हालांकि आंकड़े किसी भी टीम के हक में नहीं दिखते क्योंकि दोनों ही टीम कई दफा फाइनल में पहुंच चुकी हैं और खिताब चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
चेन्नई बनाम मुंबई - फोटो : अमर उजाला
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई ने अभी तक चार फाइनल खेले हैं जिसमें से तीन में खिताब उसकी झोली में रहा है जिसमें दो बार 2013 और 2015 में वह चेन्नई के ही खिलाफ थी। वहीं तीन बार की चैम्पियन चेन्नई ने अपने आठवें फाइनल में प्रवेश किया है। उसके लिए यह सत्र काफी अच्छा रहा, विशेषकर पिछले साल के बाद जब उसने दो साल के निलंबन से वापसी करते हुए खिताब हासिल किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंंस
भले ही नतीजा कुछ भी रहे, लेकिन यह फाइनल इन दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता का एक और यादगार अध्याय जोड़ देगा। चेन्नई को फाइनल से पहले अपनी रणनीति अच्छी तरह तैयार करनी होगी क्योंकि मुंबई की टीम इस सत्र में तीन बार हरा चुकी है।

4 of 6
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ipl
रोहित एंड कंपनी को चेन्नई के स्पिनरों से चतुराई से निपटना होगा क्योंकि अन्य टीमों के बल्लेबाज इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और रविंद्र जडेजा के सामने जूझते दिखे। चेन्नई के तेज गेंदबाज दीपक चहर ने भी प्रभावित किया है, उन्होंने अभी तक 19 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मुंबई - फोटो : pti
मुंबई को चार दिन का आराम मिल चुका है और अब वह धोनी की टीम पर इस सत्र की चौथी जीत दर्ज करना और चौथा IPL खिताब हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुंबई बनाम सीएसके
चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंबाती रायुडु, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरी, फाफ डू प्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, मिचेल सैंटनर, डेविड विली, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा, सैम बिलिंग्स।

मुंबई  : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्य कुमार यादव, युवराज सिंह, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मिचेल मैक्लेनघन, अनमोलप्रीत सिंह, सिद्धेश लाड, अंकुल राय, इविन लुईस, पंकज जायसवाल, बेन कटिंग, इशान किशन, आदित्य तारे, रसिक सलाम, बरिंदर सरां, जयंत यादव, बी हैंड्रिक्स और लसिथ मलिंगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें