फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: आज कौन जीतेगा मैच? राजस्थान-बैंगलोर के आंकड़ों ने खोली सच्चाई

Tue, 02 Apr 2019 02:19 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
राजस्थान बनाम बैंगलोर - फोटो : Social media
इंडियन टी-20 लीग का 14वां मैच मंगलवार को अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली राजस्थान और विराट कोहली की टीम बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह मुकाबला रात आठ बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमों को इस सीजन में पहली जीत की तलाश है, क्योंकि दोनों टीमें अपने तीन-तीन मुकाबले गंवा चुकी हैं। दोनों टीमों का इंडियन टी-20 में अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और अपने अभियान में नई जान फूंकने के लिए इन्हें जीत की सख्त जरूरत है।  
विज्ञापन

2 of 7
हैदराबाद बनाम राजस्थान - फोटो : File photo
ऐसा नहीं है कि दोनों टीमों के पास अच्छे खिलाड़ी नहीं है। राजस्थान के पास जहां अजिंक्य रहाणे, जोस बटलर, संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं, तो वही बैंगलोर के पास विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मोइन अली और गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल हैं। लेकिन इसके बावजूद दोनों टीमों को अपने तीनों मैचों में हार का ही सामना करना पड़ा है। अब सवाल ये है कि राजस्थान और बैंगलोर में से कौन आज का मैच जीतेगा? आइए जानते हैं उन आंकड़ों के बारे में, जो बताते हैं कि मैच का सूरत-ए-हाल क्या है?  
विज्ञापन

3 of 7
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ipl
दोनों टीमों ने इंडियन टी-20 लीग में कुल 19 बार एक दूसरे का सामना किया है। इनमें से नौ मुकाबलों में राजस्थान को जबकि आठ मुकाबलों में बैंगलोर को जीत मिली है। इसमें राजस्थान का पलड़ा भारी लग रहा है। 

4 of 7
राजस्थान रॉयल्स
सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड लगभग एक जैसा ही है। बैंगलोर और राजस्थान दोनों को जयपुर में तीन-तीन जीत मिली हैं। पिछले सीजन में इसी क्रम में राजस्थान ने 164 रनों के स्कोर का बचाव किया था और विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलोर की टीम को 30 रनों से हराया था। 
विज्ञापन

5 of 7
shane warne - फोटो : File photo
शेन वार्न ने जयपुर में राजस्थान बनाम बैंगलोर के मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम में उनके नाम 5 विकेट दर्ज हैं, लेकिन अब वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वर्तमान में राजस्थान के मेंटर हैं। ऐसे में वह टीम के बहुत काम आ सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : File photo
इन दोनों टीमों के मैचों में बैंगलोर के एबी डिविलियर्स सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ अब तक कुल 394 रन बनाए हैं, जबकि बैंगलोर के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन 325 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rajasthan royals - फोटो : File photo
ये सारे आंकड़े देखने के बाद लगता है कि राजस्थान बनाम बैंगलोर में आज का मैच राजस्थान की जीतेगा। हालांकि यह सिर्फ एक संभावना है। असली विजेता का पता तो मैच के बाद ही चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें