फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो आज फिर फेल होंगे विराट कोहली! जयपुर से सामने आए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Tue, 02 Apr 2019 02:20 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
विराट कोहली - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग में आज 14वां मुकाबला खेला जाएगा जहां रहाणे की राजस्थान और विराट की बैंगलोर के बीच साख बचाने की लड़ाई होगी। दोनों ही टीमें अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं और आज हर हाल में मैच जीतकर अपनी प्ले-ऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना चाहेंगी। 
विज्ञापन

2 of 10
विराट कोहली
बैंगलोर को अगर जीतना है तो कप्तान कोहली का मैच में चलना बहुत जरुरी है। हालांकि आंकड़ों की मानें तो राजस्थान के खिलाफ विराट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।
विज्ञापन

3 of 10
विराट कोहली, आरसीबी
विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ 17 पारियों में 319 रन बनाए हैं जो इंडियन टी-20 लीग की किसी भी टीम के खिलाफ उनके द्वारा बनाए गए सबसे कम रन हैं।

4 of 10
विराट कोहली
बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली फिलहाल इस बार की टी-20 लीग में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं और शुरुआत के तीन मैचों में सिर्फ 55 रन ही बना पाए हैं।
विज्ञापन

5 of 10
विराट कोहली, आरसीबी
इससे पहले 2010 में विराट की ऐसी खराब शुरुआत देखने को तब मिली थी जब उन्होंने पहले तीन मैचों में सिर्फ 18 रन बनाए थे।
विज्ञापन

6 of 10
विराट कोहली, आईपीएल
इतना ही नहीं राजस्थान के खिलाफ होने वाला अगला मुकाबला भी विराट कोहली के लिए आसान नहीं होने वाला है क्योंकि आंकड़ों के मुताबिक विराट ने राजस्थान के खिलाफ 17 पारियों में 102.24 की स्ट्राइक रेट से मात्र 319 रन बनाए हैं जो उनके द्वारा टी-20 लीग की किसी भी टीम के खिलाफ बनाए गए रनों के मामले में सबसे कम है।
विज्ञापन

7 of 10
विराट कोहली
टीमें पारियां रन 

दिल्ली 18 761
चेन्नई 22 738
मुंबई 23 617
पंजाब 20 518
कोलकाता 19 490
हैदराबाद 12 488
राजस्थान 17 319

8 of 10
Virat kohli rcb
इसके अलावा जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम भी विराट के लिए ज्यादा अच्छा साबित नहीं हुआ है। उन्होंने यहां खेले गए 6 मैचों में 21.60 की औसत से मात्र 108 रन बनाए हैं। विराट ने आखिरी बार 2018 में जब जयपुर में खेला था तब सिर्फ 4 रन बनाए थे। विराट का यहां बेस्ट स्कोर भी 39 रन का है।

9 of 10
विराट कोहली, आरसीबी
जयपुर में खेली गई विराट की पिछली 6 पारियां:

2008 में 3
2010 में 14
2011 में 39*
2012 में 16
2013 में 32
2018 में 4
विज्ञापन

10 of 10
IPL 2019 - फोटो : TWITTER
सभी सीजन को मिलाकर अलग-अलग टीमों के खिलाफ विराट का प्रदर्शन
 
टीमें  पारियां  रन 
दिल्ली 18 761
चेन्नई 22 738
मुंबई 23 617
पंजाब  20 518
कोलकाता  19 490
हैदराबाद  12 488
राजस्थान 17 319
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें