सीओए के अध्यक्ष विनोद राय ने कहा, 'हम आईपीएल के इस सीजन में कोई ओपनिंग सेरेमनी नहीं करेंगे और इसके लिए जो बजट निर्धारित किया गया था, वह शहीदों के परिवारों की मदद के लिए दिया जाएगा।' इसके अलावा सीईओ ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच न खेलने का फैसला केंद्र सरकार पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ मैच पर सरकार के साथ बातचीत के बाद इस बारे में कोई भी फैसला लेंगे।