फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप की तरह जश्न मनाएगी 'रोहित ब्रिगेड', खुली बस में करेगी मुंबई की सैर

Mon, 13 May 2019 05:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media
नाटकीय उतार-चढ़ाव से भरे मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को अंतिम गेंद पर एक रन से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार IPL खिताब जीत लिया। चौथी बार खिताब जीतने वाली मुंबई सोमवार की शाम (6:30 बजे) शानदार जश्न मनाने वाली है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media
दरअसल, (2013, 15, 17, 19) चार बार की विजेता मुंबई की टीम आज मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद वो एंटिलिया (नीता-मुंकेश अंबानी का घर) से खुली बस में मुंबई की सड़कों पर फैंस का अभिवादन करेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media
कार्यक्रम के मुताबिक मुंबई की टीम एंटिलिया से खुले बस में पेडर रोड और मरीन ड्राइव होते हुए नरीमन प्वाइंट तक जाएगी। इस दौरान टीम के खिलाड़ी फैंस से हाथ मिलाते और खिताबी जीत का जश्न मनाते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है।
 

4 of 5
विजेता मुंबई इंडियंस
रविवार को हैदराबाद में खेले गए इस खिताबी मुकाबले में मुंबई ने चेन्नई को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। आखिरी गेंद में चेन्नई को 2 रन की दरकार थी, लेकिन मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को LBW आउट कर मुंबई को जीत दिला दी। मुंबई ने चेन्नई के सामने 150 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में चेन्नई की टीम 7 विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी और चौथी बार चैंपियन बनने से चूक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : file photo
बता दें कि साल 2007 में जब टीम इंडिया ने धोनी की अगुवाई में पहला वर्ल्ड टी-20 खिताब जीता था तो उसके बाद ऐसा ही जश्न मना था। टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था और उसके बाद भारत लौटने पर उसने मुंबई में खुली बस में ही सफर किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें