रोहित शर्मा
- फोटो : file photo
रोहित ने जीतने के बाद कहा, 'बीते साल दिल्ली में हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए थे। मैंने यही कहा था कि यह हमारे पास शानदार टीम है। 2018 सीजन में हमारा सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं गया था, लेकिन मुझे भरोसा था कि यह टीम चमत्कार कर सकती है। आज हमने अपने आप को साबित किया है। यह हमारी टीम की पहचान है। हमने आखिरी तक हर किसी पर विश्वास किया। हम में से हर कोई इस सीजन शानदार खेला और मैं ऐसा भाग्यशाली खिलाड़ी बना जिसने यह ट्रॉफी उठाई। इसलिए आप सभी को धन्यवाद, खिलाड़ियों को, सपोर्ट स्टाफ को, प्रबंधन को, हर किसी को जो इस सफर में हमारे साथ रहा।'