फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से पहले ही टीम में पड़ चुकी थी फूट, खुद कोच कैटिच ने खोली जुबान

Mon, 06 May 2019 03:56 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : पीटीआई
मुंबई से हारकर कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इंडियन टी-20 लीग के 56वें मुकाबले में कोलकाता को मुंबई के हाथों 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही दो बार की चैंपियन कोलकाता IPL 2019 से बाहर हो गई।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मुंबई बनाम कोलकाता - फोटो : social media
वहीं, इस जीत के साथ तीन बार की चैंपियन मुंबई प्वाइंट्स टेबल में 18 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई। मुंबई की जीत के बाद हैदराबाद ने बेहतर रनरेट के चलते इस बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई। कोलकाता के प्वाइंट टेबल में 12 अंक हैं, लेकिन रन रेट के चलते वह प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई।
विज्ञापन

3 of 6
साइमन कैटिच
इस हार के बाद टीम सहायक कोच साइमन कैटिच ने बताया कि आखिर कोलकाता प्लेऑफ तक क्यों नहीं पहुंच पाई। उन्होंने कहा, 'इस बात में कोई दो राय नहीं है कि मैच के दौरान खिलाड़ी दवाब में थे। लगातार हार के बाद टीम में आत्मविश्वास की कमी साफ नजर आ रही थी।'

4 of 6
साइमन कैटिच - फोटो : file photo
उन्होंने आगे कहा, 'किसी भी टीम के लिए एकता बहुत महत्वपूर्ण है और इस बात पर मुझे अपनी टीम पर गर्व है। कोलकाता एक सफल फ्रैंचाइजी है, जिसे सबने अपनी मेहनत से बनाया है। हालांकि, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर हमें काम करना होगा।'
विज्ञापन

5 of 6
रसेल - फोटो : social media
बता दें कि इससे पहले टीम के धाकड़ खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कप्तान दिनेश कार्तिक के कुछ फैसलों पर सवाल खड़े किए थे, जिससे टीम का माहौल खराब हुआ था। पिछले कुछ मैचों के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच एकता कमी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कोलकाता बनाम मुंबई
इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 16.1 ओवर में 9 विकेट शेष रहते ही यह मैच अपने नाम कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें