फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिल्ली और हैदराबाद में जो हारा सो बाहर, कौन किस पर हावी, किसका पलड़ा भारी?

Wed, 08 May 2019 02:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दिल्ली बनाम हैदराबाद
दिल्ली के लिए IPL  फाइनल में प्रवेश की राह भले ही मुश्किल हो गई हो, लेकिन बाधाओं को पार करके यहां तक पहुंची टीम बुधवार को हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर जीतकर खुद को साबित करना चाहेगी।

इस सीजन की शुरुआत से पहले आमूलचूल बदलाव करने वाली दिल्ली सत्र की सबसे मजबूत टीमों में से रही। अब तक निचले हाफ में रहने वाली दिल्ली अंकतालिका में शीर्ष पर भी पहुंची जिसे रिकी पोंटिंग जैसे कोच और सौरव गांगुली जैसे सलाहकार से विजयी तेवर मिले हैं।

14 मैचों में नौ जीत और पांच हार के बाद 18 अंक हासिल करने वाली दिल्ली टीम का दुर्भाग्य रहा कि उसे करो या मरो का एलिमिनेटर खेलना पड़ रहा है। हैदराबाद से तीन मैच ज्यादा जीतने के बावजूद वह उसके खिलाफ यह मैच खेल रही है जबकि आखिरी लीग मैच से पहले उसका शीर्ष दो में रहना तय लग रहा था।

चेन्नई से हारने से उन्हें काफी नुकसान हुआ। उससे पहले दिल्ली की टीम चेन्नई और मुंबई के साथ पहले स्थान की होड़ में थी।
विज्ञापन

2 of 7
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : pti

दिल्ली में क्रांति आ गई

दिल्ली आईपीएल में कभी फाइनल तक नहीं पहुंची और शीर्ष दो में नहीं रही। शीर्ष चार में भी वह 2012 के बाद पहली बार पहुंची। मुंबई के खिलाफ शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली को चेन्नई ने हराया। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स ने उन्हें मात दी। उसके बाद से दिल्ली के प्रदर्शन में लगातार सुधार आता गया।

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अब तक 450 रन बना चुके हैं। युवा पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर, विश्व कप टीम में नहीं चुने गए ऋषभ पंत ने अहम मौकों पर उम्दा प्रदर्शन किया है। दिल्ली को टूर्नामेंट में अब तक 25 विकेट ले चुके दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा की कमी खलेगी जो विश्व कप की तैयारी के लिये स्वदेश लौट गए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो

हैदराबाद को खल सकती है वॉर्नर-जॉनी की कमी 


वहीं डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो के जाने के बाद से हैदराबाद की टीम कमजोर हुई है। टूर्नामेंट के इतिहास में 12 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली यह पहली टीम बनी है। गेंदबाजी में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद ने उम्दा प्रदर्शन किया है। केन विलियमसन के रूप में उनके पास भरोसेमंद कप्तान है और मार्टिन गप्टिल से आक्रामक आगाज की उम्मीद होगी। विजय शंकर के पास विश्व कप से पहले अपनी छाप छोड़ने का यह एक और मौका है।

दोनों टीम के धुरंधर खिलाड़ी

4 of 7
दिल्ली बनाम हैदराबाद - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के शीर्ष तीन बल्लेबाज 


नाम मैच रन श्रेष्ठ औसत 
धवन 14 486 97* 37.38
श्रेयस 14 442 82* 44.20
पंत 14 401 78* 36.45


दिल्ली के शीर्ष तीन गेंदबाज

नाम मैच ओवर रन विकेट इकॉनोमी
रबादा 12 47 368 25 7.82
मौरिस 09 33 306 13 9.27
इशांत 11 38 291 10 7.82


हैदराबाद के शीर्ष तीन बल्लेबाज

वॉर्नर 14 593 100* 69.20
बेयरस्टो 10 445 114 55.62
मनीष पांडेय 11 314 83* 44.85


हैदराबाद के शीर्ष तीन गेंदबाज

खलील अहमद 08 32 263 17 8.21
राशिद खान 14 56.3 371 15 6.56
संदीप शर्मा 11 42.4 352 12 8.2

 

विज्ञापन

5 of 7
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

किसका पलड़ा भारी

कुल मैच:  14
सनराइजर्स हैदराबाद जीत: 09
दिल्ली कैपिटल्स जीत: 05
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली बनाम हैदराबाद - फोटो : pti

अहम आंकड़ों पर भी एक नजर


01: मैच खेला गया है विशाखापट्टनम में दोनों टीमों के बीच जिसमें दिल्ली विजेता रही थी 
80: रन का विजाग में सबसे न्यूनतम स्कोर का अनचाहा रिकॉर्ड दिल्ली के नाम है जो उसने हैदराबाद के खिलाफ ही बनाया था 
223: रन का उच्चतम पारी स्कोर है इस मैदान पर जो चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ बनाया था 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार है:


दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत, कोलिन इनग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पाल, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, ईशांत शर्मा, ट्रेंट बोल्ट।
हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, मार्टिन गप्टिल, मनीष पांडेय, विजय शंकर, युसूफ पठान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, के खलील अहमद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें