फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो ने रचा इतिहास, IPL में लगाया विकेटों का शतक

Wed, 03 Apr 2019 11:29 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : ipl
इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को मौजूदा चैंपियन चेन्नई और मुंबई के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई अपने सभी तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में नंबर वन पर बनी हुई है। वहीं तीन में से दो हार के बाद मुंबई की निगाहें जीत पर हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : File photo
इस सुपरहिट मुकाबले में चेन्नई के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने इतिहास रच दिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को आउट करते ही अपना नाम इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया।  
विज्ञापन

3 of 5
Dwayne Bravo
वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे इस मैच में मुंबई के खिलाफ ब्रावो अब तक कुल 28 विकेट ले चुके हैं, जो मुंबई के खिलाफ किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे अधिक विकेट हैं।

4 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : ipl
ब्रावो इस सीजन में अब तक कुल सात विकेट ले चुके हैं। आखिरी बार जब ब्रावो ने वानखेड़े में खेला था, तब उन्होंने बल्ले से भी दम दिखाते हुए 226.66 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों में 68 रन बनाए थे और 4 ओवर की किफायती गेंदबाजी में 6.25 की इकॉनमी से 25 रन दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dwayne bravo DANCE - फोटो : File photo
दरअसल ब्रावो ने चेन्नई के लिए खेलते हुए कुल 100 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। सूर्यकुमार यादव का विकेट लेते ही वो चेन्नई की तरफ से 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें