दीपक चाहर
- फोटो : File photo
गेंदबाजी
दीपक चाहर, इमरान ताहिर और मोहित शर्मा के जिम्मे गेंदबाजी की भूमिका होगी। टीम ने नए गेंदबाज मोहित शर्मा को टीम में शामिल किया है, जबकि ताहिर और चाहर पुराने हैं। मोहित शर्मा पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाई है।
चेन्नई ने उन्हें 5 करोड़ में खरीदा है। आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से ही मोहित चेन्नई की टीम में शामिल हुए, लेकिन 2016 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब टीम में चुना गया जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। अब एक बार फिर वह चेन्नई टीम के सदस्य बन चुके हैं। अपने आईपीएल करियर में मोहित शर्मा ने 84 मैचों में 90 विकेट लिए हैं। इस बार मोहित पर सबकी निगाहें होंगी।
नोटः यह तो महज हमारा एक आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन ही लगेगा।