फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 धुरंधरों के दम पर दिल्ली को मात देने उतरेगी 'धोनी सेना'! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI    

Tue, 26 Mar 2019 04:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
csk - फोटो : file photo
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का पांचवां मुकाबला मंगलवार को दिल्ली और चेन्नई के बीच खेला जाएगा। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है। आज के मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। आइए जानते हैं अपने दूसरे मैच में एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई की टीम किन 11 खिलाड़ियों के सहारे उतर सकती है?
 
विज्ञापन

2 of 5
शेन वॉटसन - फोटो : file photo
ओपनर
अंबाती रायुडू और शेन वॉटसन का ओपनिंग करना लगभग तय है। अंबाती रायुडू पिछले मैच में 28 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर शून्य पर आउट हो गए थे। चहल ने उन्हें बोल्ड कर डग आउट भेजा था।
 
विज्ञापन

3 of 5
सुरेश रैना - फोटो : file photo
मिडिल ऑर्डर
सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। ये बल्लेबाज आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। लीग के शीर्ष स्कोरर छक्के मारने में चौथे नंबर पर हैं। उनके नाम 185 छक्के हैं। पिछले मैच में रैना ने 19 रन बनाकर इंडियन टी-20 लीग में 5000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम 5054 रन दर्ज है। वहीं, धोनी एक बेहतरीन फिनिशर और लाजवाब कप्तान हैं।

4 of 5
ड्वेन ब्रावो - फोटो : file photo
ऑलराउंडर्स
ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर्स की भूमिका अदा कर सकते हैं। वहीं, अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखने वाले ब्रावो अनुभवी ऑलराउंडर में से हैं, जडेजा ने पिछले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी और दो विकेट भी हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepak chahar - फोटो : file photo
गेंदबाजी
दीपक चाहर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और मोहित शर्मा के जिम्मे गेंदबाजी की भूमिका होगी। पिछले मैच में मोहित को शामिल नहीं किया गया था। शार्दुल ठाकुर की जगह मोहित शर्मा को मौका दिया जा सकता है। मोहित शर्मा पर चेन्नई ने नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाई है। बता दें पिछले मैच में हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने 3-3 विकेट हालिस किए थे।


नोटः यह तो महज हमारा एक आकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो मैच के दिन टॉस के बाद ही लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें