चेन्नई बनाम हैदराबाद
- फोटो : social media
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली सुरेश रैना की अगुवाई वाली चेन्नई को धोनी की कमी खली। शानदार शुरुआत के बाद इस टीम ने बीच के ओवर्स में लगातार विकेट गंवाए। जिसका खामियाजा स्कोरबोर्ड पर महज 5/132 रन के साथ उठाना पड़ा। जवाब में हैदराबाद ने 6 विकेट के अंतर से आसानी के साथ यह मुकाबला अपने नाम किया।