फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शायद ही कोई तोड़ पाए IPL के ये 4 बड़े रिकॉर्ड्स, 12 साल से बल्लेबाज कर रहे हैं कोशिश

Wed, 20 Mar 2019 07:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
brendon and gayle
'हर रिकॉर्ड बनता ही टूटने के लिए हैं'...खेल से जुड़ा यह मुहावरा आपने कई बार सुना होगा। लेकिन आईपीएल ने इस मुहावरे को बिलकुल गलत साबित कर दिया है। यहां बने कई विशाल रिकॉर्ड्स को देखकर लगता है, जैसे शायद कुछ रिकॉर्ड कभी न टूटने के लिए ही बने हैं। आइए जानते हैं आईपीएल में बने ऐसे ही कुछ बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : getty
आईपीएल सीजन-1 के ओपनिंग मैच में ब्रैंडन मैकुलम 73 गेंदों पर नाबाद 158 रन की पारी खेली थी। उनकी तूफानी पारी की बदौलत केकेआर ने आरसीबी के खिलाफ 222 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया था। जिसके जवाब में आरसीबी 82 रन पर सिमट गई और केकेआर ने 140 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज की।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस गेल
आरसीबी के लिए खेलते हुए साल 2011 में क्रिस गेल ने एक ही ओवर में 37 रन जड़े थे। यह ओवर कोची तस्कर्स के गेंदबाज डर्क नैनिस ने डाला था। गेल ने इस ओवर में चार छक्के और तीन चौके लगाए थे, जिसमें एक नो बॉल भी शामिल थी।

4 of 5
विराट कोहली, आरसीबी
पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आरसीबी ने आईपीएल में अब तक का सबसे बड़ा टारगेट सेट किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 263 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा था। 133 रन पर सिमटने वाली पुणे यह मैच 130 रन हार गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chris Gayle
पुणे वॉरियर्स के खिलाफ इसी मैच में क्रिस गेल ने आईपीएल की सबसे बड़ी पारी खेली थी। गेल ने इस मैच में 30 गेंदों पर शतक जड़ते हुए 175 रन बनाए थे, जिसमें 17 छक्के शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें