फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRHvKKR: इन 11 खिलाड़ियों की बदौलत जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद

Sat, 14 Apr 2018 11:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद अपना तीसरा मुकाबला शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में रात 8 बजे से खेला जाएगा। हैदराबाद को इस सीजन में अभी तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। पहला मुकाबला उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से जीता, जबकि दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 1 विकेट से हराया था। अब वह शनिवार को केकेआर के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। आइये जानते हैं कि हैदराबाद किन 11 खिलाड़ियों के दम पर जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतर सकती हैः-
 
विज्ञापन

ओपनर्स

2 of 6
शिखर धवन
ओपनर्स की भूमिका में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा खेलते नजर आएंगे। दोनों ही शानदार बल्लेबाज हैं। धवन पिछले दोनों मुकाबले में अच्छी पारी खेली थी। पहले मुकाबले में उन्होंने नबाद 78 और दूसरे मुकाबले में 45 रन की शानदार पारी खेली थी। वह बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, साहा पहले मैच में केवल 5 रन ही बना सके थे, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 22 रन बनाए थे।
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर 

3 of 6
शिखर धवन और केन विलियमसन
मिडिल ऑर्डर की भूमिका में कप्तान केन विलियमसन और टीम इंडिया के 28 वर्षिय खिलाड़ी मनीष पांडे का खेलना तय माना जा रहा है। हाल ही दिनों में मनीष ने टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा 24 साल के युवा खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी मिडिल ऑर्डर में बललेबाजी करते नजर आ सकते है। वह पिछले मुकाबले में 32 रन बनाए थे। बता दें कि दीपक हाल ही के लोकल टूर्नामंट में 22 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।
 

ऑलराउंडर

4 of 6
शाकिब अल हसन
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी यूसुफ पठान ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में पठान का एक शानदार रिकॉर्ड रहा है। पठान मैच फिनिशर के रूप में बी जाने जाते है। वहीं, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन से भी हैदरबाद को काफी उम्मीद हो सकती है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उनका जबर्दस्त पकड़ है। वह हैदराबाद के लिए बेहतर साबित हो सकते है। पिछले मुकाबले में वह 1 विकेट और अपने बल्ले से 12 रन बनाए थे।
विज्ञापन

स्पिनर्स

5 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
अफगानिस्तान के स्टार और वर्ल्ड नंबर-1 टी-20 गेंदबाज राशिद खान से हैदराबाद को बेहतर उम्मीद हो सकती है। 19 साल के इस गेंदबाज की पूरे विश्व में चर्चा है। गेंदबाजी में इनका कोई तोड़ नहीं है। हैदराबाद के पास राशिद के रूप में एक अच्छे गेंदबाज हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने 1 विकेट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाज 

6 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL official web
तेज गेंदबाज के रूप में टीम के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार नजर आ सकते है। हालांकि, वह पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। हाल ही में वह टी-20 फॉर्मेट में वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज बने हैं। उनको एक डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज के तौर पर भी जाना जाता है। इसके अलावा तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल और बिली स्टनलेक भी नजर आ सकते हैं। दोनों गेंदबाजों ने पिछले मैच में  2-2 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें