फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इन 10 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी से मिला धोखा, रिटेन किए जाने के थे असली हकदार

Fri, 05 Jan 2018 03:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
IPL 2018 Retention
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए आठ फ्रैंचाइजी ने गुरुवार को अपने-अपने प्रमुख खिलाड़ी को रिटेन किया। हालांकि, इस प्रक्रिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको फ्रैंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। आइये जानते हैं वो कैन खिलाड़ी हैंः-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
राशिद खान
राशिद खान
अफगानिस्तान के इस लेग स्पिनर को आईपीएल के 11वें सीजन के लिए फ्रैंचाइजी ने रिटेन नहीं किया गया। राशिद आईपीएल के 10वें सीजीन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते थे। हाल ही में राशिद ने ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में पदार्पण किया और पहले ही मैच में मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने एडिलेट स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिया। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार को रिटेन  किया।
विज्ञापन

3 of 11
रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन
टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी आईपीएल के 11वें सीजन के लिए फ्रैंचाइजी ने रिटेन नहीं किया गया हैं। अश्विन पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले थे। फिलहाल वो दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर हैं।

4 of 11
क्रिस गेल
क्रिस गेल
अपने बल्ले से रनों की बरसात करने वाले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल को बी आईपीएल के इस सीजीन के लिए फ्रैंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। पिछले सीजन में गेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। आईपील के पिछले सीजन में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेले थे। रॉयल चैलेंजर्स ने इस बार विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और सरफराज खान को रिटेन किया।
विज्ञापन

5 of 11
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर
केकेआर ने आईपीएल के 11वें सीजन के लिए कप्तान गौतम गंभीर को रिटेन न करके सबको चौंका दिया। वहीं, केकेआर ने इस बार सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को रिटेन किया।
विज्ञापन

6 of 11
ब्रैंडन मैकुल्लम
ब्रैंडन  मैकुलम
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को इस आईपीएल के 11वें सीजन फ्रैंचाइजी ने रिटेन नहीं किया गया। मैकुलम पिछले सीजन में गुजरात लायंस की तरफ से खले थे।
विज्ञापन

7 of 11
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल
टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फ्रैंचाइजी ने इस बार रिटेन नहीं किया। पिछले सीजन में चहल रॉयल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेले थे। पिछले सीजन में चहल ने 11 मैच में 23 विकेट लिए थे। उनका 7.83 की दर से 14.13 का औसत था।
 

8 of 11
ड्वेन ब्रावो
ड्वेन ब्रावो 
कैरेबियाई स्टार ऑलराउंडर को भी इस बार फ्रैंचाइजी की तरफ से धोखा मिला है। आईपीएल के पिछले सीजन में ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले थे। इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया गया।

9 of 11
क्रिस लीन
क्रिस लीन
क्रिस लीन आईपीएल के पिछले सीजन में केकेआर की तरफ से खेले थे। इस बार फ्रैंचाइजी ने उनको रिटेन नहीं किया।

10 of 11
शिखर धवन
शिखर धवन
टीम इंडिया के 'गब्बर' शिखर धवन को भी आईपीएल के 11वें सीजन में फ्रैंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। धवन पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे। फिलहाल धवन टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं।
विज्ञापन

11 of 11
क्विंटन डि काक
क्विंटन डि काक
दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज क्विंटन डि काक को भी आईपीएल के इस सीजन में फ्रैंचाइजी ने रिटेन नहीं किया। काक आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेले थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें