फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: हारकर भी 'ऑरेंज कैप' जीतने में कामयाब कप्तान केन, KXIP के इस खिलाड़ी को सौंपी 'पर्पल कैप'

Mon, 28 May 2018 01:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल सीजन-11 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन भले ही अपनी टीम को खिताब नहीं दिला पाए, लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने आईपीएल-11 में सर्वाधिक 735 रन बनाकर आखिर में ‘औरेंज कैप’ हासिल की।
विज्ञापन

2 of 6
csk vs srh
विलियमसन ने इस सीजन के कुल 17 मैचों में 52.50 की औसत से 735 रन बनाए जिसमें आठ अर्धशतक भी शामिल हैं। उनके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 684 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

3 of 6
Kane Williamson
बता दें कि विलियमसन आईपीएल के किसी एक सत्र में 700 से अधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा क्रिस गेल, माइकल हसी, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने ही किया था। गेल ने दो बार यह उपलब्धि हासिल की है।

4 of 6
एंड्रू टाई - फोटो : ipl
इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब की टीम प्लेआफ में नहीं पहुंच पाई, लेकिन इस टीम के ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एंड्र्यू टाई सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
विज्ञापन

5 of 6
एंड्रू टाई - फोटो : ipl
एंड्र्यू टाय की इस उपलब्धि के लिए उन्हें पर्पल कैप दिया गया। टाई ने इस सीजन में 14 मैच खेलकर 24 विकेट लिए थे। शुरुआत में किंंग्स इलेवन पंजाब को इस सीजन का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन आखिरी 8 में 7 मुकाबले हारने वाली यह टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। अगली स्लाइड में देखिए आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ORANGE CAP
1. 2008 : शॉन मार्श (किंग्स इलेवन पंजाब) 11 मैच 616 रन

2. 2009 : मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपरकिंग्स) 12 मैच 572 रन

3. 2010 : सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस) 15 मैच 618 रन

4. 2011 : क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) 12 मैच 608 रन

5. 2012 : क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) 15 मैच 733 रन

6. 2013 : माइक हसी (चेन्नई सुपरकिंग्स) 16 मैच 733 रन

7. 2014 : रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइटराइडर्स) 16 मैच 660 रन

8. 2015 : डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 मैच 562 रन

9. 2016 : विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर) 16 मैच 973 रन

10. 2017 : डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) 14 मैच 641 रन

11. 2018 : केन विलियम्सन (सनराइजर्स हैदराबाद) 17 मैच 735 रन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें