फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले-ऑफ में एंट्री से एक कदम दूर धोनी की सेना, सामने है सनराइजर्स की मजबूत चुनौती

Sun, 13 May 2018 09:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
csk vs srh
चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ का टिकट बुक करने के लिए तीन मैचों में एक जीत की जरूरत है। पूर्व चैंपियन टीम शीर्ष पर चल रही सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर  रविवार को ही अगले दौर में प्रवेश तय करना चाहेगी। दो वर्ष के प्रतिबंध के बाद वापसी करने वाली धोनी की अगुआई वाली टीम सुपरकिंग्स ने पहले छह में से पांच मैच जीतकर शानदार शुरुआत की। उसके बाद टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों हार मिली। अब टीम के 11 मैचों में 14 अंक हैं।
विज्ञापन

2 of 5
chennai superkings vs sunrisers hyderabad
शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार ने प्लेऑफ के लिए उसका इंतजार बढ़ाया है। चार विकेट की हार पिछले पांच मैचों में उसकी तीसरी पराजय है। यदि हैदराबाद के खिलाफ रविवार को भी हार मिलती है तो उसकी उम्मीदों को झटका लगेगा। हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ipl
राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद चेन्नई के कैप्टन कूल धोनी ने हार के बाद अपने गेंदबाजों को हार के लिए दोषी ठहराया जो 176 रन का बचाव नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि यह अच्छा स्कोर था लेकिन गेंदबाजों ने योजनाओं को सही ढंग से लागू नहीं किया। अनुभवी हरभजन ने दो ओवरों में 29 रन दिए और उन्हें केवल एक विकेट मिला। बल्लेबाज तो सही ही कर रहे हैं। शेन वाटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, कप्तान धोनी और विंडीज के ड्वेन ब्रावो सभी फॉर्म में हैं लेकिन उन्हें गेंदबाजों से सहयोग की जरूरत है।

धवन की फॉर्म वापसी से हैदराबाद की बल्लेबाजी मजबूत

4 of 5
केन विलियमसन - फोटो : ipl
कप्तान केन विलियम्सन के नेतृत्व में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में 18 अंक हैं। टीम शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। लीग दौर में दो शीर्ष टीम बने रहने के लिए उसके लिए भी जीत की अहमियत है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (290 रन) भी दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ फॉर्म में लौट आए हैं। केन विलियम्सन (493 रन) तो शुरुआत से ही लगातार अच्छा कर रहे हैं। यूसुफ पठान (186), मनीष पांडेय (184) और शाकिब अल हसन (158) ने भी जरूरत के समय सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashid khan
हैदराबाद की असल ताकत उसकी गेंदबाजी है। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच को छोड़ दें तो सनराइजर्स के बॉलर्स हर मैच में प्रभावशाली रहे हैं। दिल्ली के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नाबाद 128 रन की पारी के दौरान हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। हैदराबाद पिछले मैच को भूलना चाहेगी। प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर को सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, लेग स्पिनर राशिद खान और शाकिब अल हसन से अच्छा समर्थन मिल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें