फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हार के बाद डिस्को में देसी गानों पर झूम रही KKR, शाहरुख और रसेल के डांस ने लूटी महफिल

Fri, 13 Apr 2018 07:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में सभी की सांसे थम गई थी। रोमांचक मुकाबले में जहां चेन्नई ने कोलकाता को हराया तो दिल आंद्रे रसेल ने जीत लिया। चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में अपनी 11 छक्कों से भरी आतिशी पारी में उन्होंने महज 36 गेंदो पर 88 रन ठोंक डाले। अब उस हार के गम को भुलाकर रसेल जमकर ठुमके लगा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
इस दौरान टीम के मालिक और बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान भी मौजूद थे। एक अच्छे मेजबान की तरह शाहरुख ने पार्टी में जान फूंक रखी थी। अपने दोनों स्टार कैरीबियाई खिलाड़ियों आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को उन्होंने जमकर नचाया।
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख ने अपनी फिल्म रा-वन के गाने 'छम्मक छल्लो' की धुन पर इन सबको नचाया। इस वीडियो को रसेल ने अपने ऑफिशियल इंंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए रसेल ने लिखा, 'बॉस के साथ फन टाइम'। रसेल, नरेन के अलावा वीडियो में शुभमन गिल को भी साफ-साफ देखा जा सकता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
याद हो कि पिछले मैच में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों का आंकड़ा पार किया था। इसमें आंद्रे रसेल का रोल सबसे अहम रहा। 36 गेंदो पर ताबड़तोड़ 88 रनों की पारी खेली। रसेल की इस आतिशी पारी के बावजूद घरेलू टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने ये मुकाबला जीत लिया। अब केकेआर का अगला मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें