बैंगलोर के खिलाफ 34 रन की नाबाद पारी खेलकर गुजरात लॉयंस को जीत दिलाने वाले कप्तान सुरेश रैना ने आईपीएल में एक नया इतिहास रच दिया है। रैना ने 34 रन की पारी के दौरान आईपीएल के दसवें सीजन में 300 रन पूरे किए। इसके साथ ही उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है जिसे आने वाले समय में शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए।
विज्ञापन
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
2 of 11
सुरेश रैना
- फोटो : IPL
अब तक आईपीएल के सभी दस सीजन में सुरैश रैना खेले हैं। आईपीएल में ऐसा कभी नहीं हुआ कि रैना के बल्ले ने आग न उगली हो। उनके नाम 2008 से लेकर अब तक खेले गए सभी सीजन में 300 से ज्यादा रन दर्ज हैं। वह ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास में इकलौते बल्लेबाज हैं। दसवें सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में रैना का बल्ला खूब चला और उन्होंने 3 बार नाबाद रहते हुए 61.80 की औसत और 141.74 की औसत से 309 रन बनाए हैं। खबर लिखे जाने तक वह इस सीजन के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहले स्थान पर हैं।
विज्ञापन
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
3 of 11
सुरेश रैना
साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रैना ने 16 मैचों में 38.27 की औसत से 421 रन बनाए थे। इस सीजन उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले थे। नाबाद 55 रन उनका उच्चतम स्कोर था। इस सीजन उन्होंने 142.22 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
4 of 11
सुरेश रैना
साल 2009 में आईपीएल के दूसरे सीजन में रैना ने 14 मैचों में 140.90 के स्ट्राइक रेट और 31 की औसत से 434 रन बनाए थे। इस सीजन उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े थे। उनका उच्चतम स्कोर 98 रन था।
विज्ञापन
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
5 of 11
सुरेश रैना
आईपीएल के तीसरे सीजन यानी 2010 में रैना ने सीएसके की ओर से 16 मैच खेले। इसमें 5 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 520 रन बनाए। इस सीजन रैना का स्ट्राइक रेट 142.27 और औसत 47.27 था। इस सीजन रैना ने 4 अर्धशतक बनाए थे। तीसरे सीजन रैना का उच्चतम स्कोर नाबाद 83 रन था।
विज्ञापन
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
6 of 11
सुरेश रैना
- फोटो : getty
साल 2011 में आईपीएल के चौथे सीजन रैना ने 2 बार नाबाद रहते हुए 438 रन बनाए। इस सीजन उनका औसत 31.28 और स्ट्राइक रेट 134. 76 था। इस सीजन सुरेश रैना ने 4 अर्धशतक जड़े थे और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 73 रन था।
विज्ञापन
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
7 of 11
सुरेश रैना और डेविड वार्नर
साल 2012 में रैना ने 19 मैचों में 25.94 की औसत 135.69 की औसत से 441 रन बनाने में सफल रहे थे। इस सीजन उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकल सका। इस बार भी उनका उच्चतम स्कोर 73 रन था।
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
8 of 11
गौतम गंभीर और सुरेश रैना
- फोटो : ESPN
साल 2016 में छठे सीजन रैना के करियर का सर्वश्रेष्ठ सीजन साबित हुआ। इस बार उन्होंने 18 मैचों में 42.15 की औसत और 150.13 के स्ट्राइकरेट से 548 रन बनाए थे। इस बार उनके खाते में 4 अर्धशतक के साथ-साथ एक शतक भी था। छठे सीजन में रैना का उच्चतम स्कोर नाबाद 100 रन था।
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
9 of 11
suresh raina
- फोटो : pti
साल 2014 में आईपीएल के सातवें सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए रैना ने लगातार दूसरे सीजन 500 रन के आंकड़े को पार किया। रैना ने 40.23 की औसत और 146.08 के स्ट्राइकरेट से 523 रन बनाए। इस बार उनका सर्वाधित स्कोर 87 रन रहा।
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
10 of 11
suresh raina
- फोटो : pti
साल 2015 का सीजन रैना के लिए बल्ले से थोड़ा फीका साबित हुआ। भले ही रैना ने 300 रन के आंकड़े को पार किया लेकिन उनका रन औसत और स्ट्राइक रेट उनके खराब फॉर्म की तस्दीक करता है। उन्होंने आठवें सीजन में 17 मैचों में 24.93 की औसत से 374 रन बनाए। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे।
IPL 10: रैना ने बल्ले से रचा इतिहास, किया वो कारनामा जो अब तक कोई न कर सका
11 of 11
आईपीएल सीजन 9: सुरेश रैना
- फोटो : amar ujala
साल 2016 में नवें सीजन में भी रैना का बल्ला ज्यादा परवान नहीं चढ़ सका। पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स से इतर दूसरी टीम की जर्सी के साथ बल्ले का बोल ज्यादा सुनाई नहीं दिया। इस सीजन 15 मैचों में 28.50 की औसत और 127.88 के स्ट्राइक रेट से रैना ने कुल 399 रन बनाए। इस सीजन उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं और प्वाइंट्स टेबल में टॉपर रहते हुए अपनी टीम को प्ले ऑफ में भी पहुंचाया। यह लगातार 9वां सीजन था जब रैना के बल्ले ने 300 रन के आंकड़े को पार किया था।