फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: गुजरात लॉयंस के नाम एक साथ दर्ज हुए दो रिकॉर्ड, एक अच्छा-एक शर्मनाक

Thu, 11 May 2017 08:03 AM IST
amarujala.com-Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 4
सुरेश रैना
आईपीएल 2017 के 50 वें मुकाबले में बुधवार को कानपुर में गुजरात लॉयंस का मुकाबला दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ हुआ। मुकाबले में दिल्ली ने 2 गेंद शेष रहते जीत के लिए जरूरी 196 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया और गुजरात को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के बावजूद  गुजरात के नाम दोहरे रिकॉर्ड दर्ज हो गए। गुजरात मौजूदा सीजन की ऐसी टीम है जिसके बल्लेबाजों ने एक तरफ शानदार बल्लेबाजी की है, वहीं दूसरी तरफ गेंदबाजों ने खराब गेंदबाजी भी की है। यही उनकी परेशानी की वजह और हार का कारण भी है। 
 
विज्ञापन

IPL: गुजरात लॉयंस के नाम एक साथ दर्ज हुए दो रिकॉर्ड, एक अच्छा-एक शर्मनाक

2 of 4
सुरेश रैना - फोटो : IPL
आईपीएल 2017 में गुजरात इकलौती टीम है जिसने बल्लेबाजी करते हुए 9 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजों ने 9 से ज्यादा की औसत से रन भी लुटाए हैं। बल्लेबाजी में गुजरात की सबसे अच्छी 9.01 की इकोनॉमी है यह आठ टीमों में सबसे ज्यादा है, वहीं गेंदबाजी में लॉयंस के गेंदबाजों की इकोनॉमी 9.37 की है जो सभी टीमों में सबसे खराब है।
 
विज्ञापन

IPL: गुजरात लॉयंस के नाम एक साथ दर्ज हुए दो रिकॉर्ड, एक अच्छा-एक शर्मनाक

3 of 4
धवल कुलकर्णी - फोटो : IPL official web
गुजरात ने आईपीएल में अब तक 13 मैच खेले है। सभी में लॉयंस ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। 13 मैचों में गुजरात के गेंदबाजों ने 246.3 ओवर गेंदबाजी की है जिसमें उन्होंने 2314 रन खर्च किए हैं। जहां गेंदबाजों का औसत 9.4 है।  वहीं बल्लेबाजी में गुजरात के बल्लेबाजों ने कमाल दिखाते हुए 249.4 ओवर में कुल 2252 रन बनाए हैं। यहां भी उनका प्रति ओवर औसत 9.02 रन से ज्यादा है। 

 
विज्ञापन

IPL: गुजरात लॉयंस के नाम एक साथ दर्ज हुए दो रिकॉर्ड, एक अच्छा-एक शर्मनाक

4 of 4
बासिल थंपी - फोटो : IPL official web
गेंदबाजी गुजरात की शुरु से कमजोर कड़ी रही है। ऐसे में गुजरात की हार का कारण भी गेंदबाजी रही है। 6 मैचों में 170 से ज्यादा रन बनाए। लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने उनकी लुटिया डुबो दी। आईपीएल 2017 में गुजरात की टीम एक बार भी लक्ष्य को नहीं बचा सकी है। मौजूदा सीजन में अब तक गुजरात नें 13 मैचे खेले हैं जिनमें से सात में लॉयंस ने पहले बल्लेबाजी की। इन सातों मैचों में लॉयंस को हार का सामना करना पड़ा। इसका सीधा सा मतलब गेंदबाजी इस सीजन गुजरात की कमजोर कड़ी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें