आईपीएल के दसवें संस्करण में कई युवा क्रिकेटरों ने खुद को साबित किया और अपनी प्रतिभा को निखारा। केरल के तेज गेंदबाज बासिल थंपी, दिल्ली के बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश राणा और महाराष्ट्र के युवा क्रिकेटर राहुल त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया। आगामी कुछ महीनों में भारत-ए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी और उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल में धमाल मचाने वाले कुछ क्रिकेटरों को मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
IPL 10 में इन युवा भारतीय क्रिकेटरों ने जीता सबका दिल
2 of 6
बासिल थंपी
- फोटो : IPL official web
बासिल थंपी, गुजरात लॉयंस, 12 मैच, 11 विकेट, बेस्ट: 3/29
थंपी को उनके प्रदर्शन का इनाम भी मिला और उन्हें आईपीएल-10 काइमर्जिंग प्लेयर (उभरते क्रिकेटर) चुना गया। थंपी सीमित ओवरों में एक तेज गेंदबाज के रूप में बेहतर साबित हुए। थंपी ने गुजरात लॉयंस के लिए खेलते हुए 12 मैचों में 11 विकेट लिए लेकिन उनकी इकॉनामी 9.49 की रही। थंपी ने 140 प्रतिघंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की और उनकी यॉर्कर फेंकने की प्रतिभा को भी काफी सराहा गया। उनकी काबिलियत को देखते हुए ही चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद ने माना कि भविष्य में उन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
IPL 10 में इन युवा भारतीय क्रिकेटरों ने जीता सबका दिल
3 of 6
नितीश राणा
- फोटो : IPL
नीतीश राणा, मुंबई इंडियंस, 13 मैच, 333 रन, बेस्ट: 62*
दिल्ली के नीतीश राणा को विजय हजारे ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद बीच टूर्नामेंट से ही घर भेज दिया गया था लेकिन जब वह मुंबई इंडियंस के लिए खेले तो उन्होेंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। बाएं हाथ के 23 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 13 मैचों में कुल 333 रन बनाए और तीन अर्द्धशतक जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 126.13 का रहा। उन्होंने कुल 17 छक्के जड़े। हालांकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 16 मैचों में 961 रन बनाने वाले नीतीश ने यह भी साबित किया कि वह सिर्फ टी-20 के नहीं बल्कि लंबे फॉर्मेट में भी बेहतर हैं।
IPL 10 में इन युवा भारतीय क्रिकेटरों ने जीता सबका दिल
4 of 6
राहुल त्रिपाठी
- फोटो : IPL
राहुल त्रिपाठी, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट,14 मैच, 391 रन, बेस्ट: 93
मयंक अग्रवाल के शुरुआती मैचों में फ्लॉप रहने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के कप्तान स्टीव स्मिथ ने राहुल त्रिपाठी को मौका दिया और वह अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे। त्रिपाठी इस सत्र की फाइनलिस्ट टीम पुणे के तीसरे मैच से उतरे और उन्होंने 14 मैचों में कुल 391 रन बनाकर दमदार प्रदर्शन किया। उनकी स्ट्राइक रेट 146 की रही। केकेआर के खिलाफ उनकी 93 रन की पारी हर किसी के लिए यादगार रही।
विज्ञापन
IPL 10 में इन युवा भारतीय क्रिकेटरों ने जीता सबका दिल
5 of 6
क्रुणाल पांड्या
- फोटो : ipl official web
क्रुणाल पांड्या, मुंबई इंडियंस, 13 मैच, 243 रन, बेस्ट: 47
मुंबई अगल तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बना तो इसमें सबसे प्रमुख भूमिका ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने निभाई। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ही मुंबई दूसरे क्वालीफायर और फाइनल में जीत हासिल कर सकी। वह क्रुणाल ही थे जिन्होंने फाइनल मैच में 47 रन बनाकर मुंबई की पारी को संभाला और मुंबई को 129 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। क्रुणाल पांड्या ने 13 मैचों में 243 रन बनाए।
IPL 10 में इन युवा भारतीय क्रिकेटरों ने जीता सबका दिल
6 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL
ऋषभ पंत, दिल्ली डेयरडेविल्स, 14 मैच, 366 रन, बेस्ट: 97
आईपीएल की शुरुआत से पहले पिता को खोने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने वाले ऋषभ पंत मौजूदा सीजन में अपने खेल की छाप सबके मन में छोड़ने में कामयाब रहे। युवा ऋषभ पंत ने 14 मैचों में 366 रन बनाए। उन्होंने अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान में 97 रन की पारी खेली। उन्हें चयनकर्ताओं ने भी भविष्य का खिलाड़ी बताया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी उनकी दिल खोलकर तारीफ की।