फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर 

Wed, 14 Dec 2016 09:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंजमाम और सचिन
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और वर्तमान मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने सोमवार को पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि बतौर कप्तान उन्हें एक भारतीय बल्लेबाज से डर लगता था। उसके मैदान में रहते उनकी सारी रणनीति फेल हो जाती थी।   

 
Trending Videos
विज्ञापन

इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर

2 of 6
Inzmam
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताया कि बतौर कप्तान 'मुल्तान का सुल्तान' के नाम से विख्यात वीरेंद्र सहवाग से इंजमाम को बहुत डर लगता था। इंजमाम ने इस बारे में कहा कि सहवाग सबसे खतरनाक इसलिए थे क्योंकि यदि वह पिच पर खड़े होकर 80 रन भी बना दे इसका मतलब उनकी टीम का स्कोर वनडे और टेस्ट दोनों में 300 के पार पहुंच जाएगा। 

 
विज्ञापन

इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर

3 of 6
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
उन्होंने आगे कहा कि वह जितना वक्त पिच पर गुजारते थे विरोधी कप्तान के लिए परेशानियां उतनी ही बढ़ जाती थीं। सहवाह की घातक बल्लेबाजी के कारण गेंदबाजों का मोरल डाउन हो जाता था। जो मेरे लिए बतौर कप्तान सबसे बड़ी परेशानी थी। 

 

इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर

4 of 6
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ कई नायाब पारियां खेली हैं। 2004 में भारत के पाकिस्तान दौरे में मुल्तान में खेले गए टेस्ट में सहवाग ने 309 रन बनाए थे। वह इस टेस्ट में तिहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय बने थे। सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 91.14 की औसत से 1276 रन बनाए। जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल थे। वहीं वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग ने 31 मैचों में 34.54 की औसत 102.58 की स्ट्राइक रेट से 1071 रन बनाए हैं। जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।    

 
विज्ञापन

इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर

5 of 6
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को लेकर इंजमाम ने कहा कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट ने खेला जाना कुल मिलाकर क्रिकेट के लिए ठीक नहीं है। लेकिन पाकिस्तान के परिपेक्ष्य में इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। अन्य विदेशी टीमें भी पाकिस्तान का दौरा नहीं कर रही हैं ऐसे में पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों को सीनियर टीम में खेलने से पहले विदेशी टीमों के साथ खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजमाम ने किया खुलासा, सचिन नहीं इस भारतीय बल्लेबाज से लगता था डर

6 of 6
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : a
इंजमाम ने आगे कहा कि लोग चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेले जाएं लेकिन जब तक दोनों देशों की सरकारों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं होंगे तब तक यह संभव नहीं है। व्यक्तिगत रूप से मुझे भारत के खिलाफ चुनौती लेने में मजा आता था इससे मेरे एक बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद मिली। मेरा मानना है कि भारत-पाक क्रिकेट का ओहदा ऐशेज सीरीज से भी ज्यादा है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें