फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, IPL के इस स्टार खिलाड़ी ने लिया सीरीज से नाम वापस

Sat, 20 Oct 2018 03:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
परेशानियों से जूझ रही वेस्टइंडीज को बुधवार को करारा झटका लगा जबकि यह खबर भारतीय टीम को खुश कर सकती है। दरअसल, सलामी बल्लेबाज इविन लुईस ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए भारत दौरे के सीमित ओवर चरण से हटने का फैसला किया।
विज्ञापन

2 of 7
लुईस ने हाल में क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा पेश किये गए केंद्रीय अनुबंध को लेने से इनकार कर दिया था जिससे उन्होंने दुनिया में चल रही विभिन्न लीगों के लिए अपनी उपलब्धता जता दी। वह क्रिस गेल और अन्य स्टार खिलाड़ियों के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : icc
गेल ने पहले ही भारत में पांच वनडे और तीन वनडे के लिए अपनी अनुपलब्धता के बारे में बता दिया था, वह इस समय शारजाह में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। लुईस भारत में टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकते थे, वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

4 of 7
- फोटो : ESPN
उनके 35 मैचों में दो वनडे शतक और टी-20 में महज 17 मैचों में भी इतने ही शतक हैं। कीरन पावेल वनडे में लुई के जगह खेलेंगे और निकोलस पूरन टी-20 में उनकी जगह होंगे। अनकैप्ड तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय को भी दोनों टीमों में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : ESPN
क्रिकेट वेस्टइंडीज के बयान के अनुसार, ‘पावेल और पूरन को क्रमश: वनडे और टी-20 टीम में इविन लुईस की जगह शामिल करने के लिए कहा गया है। वहीं मैकॉय अलजारी जोसेफ की जगह लेंगे। भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला 21 अक्टूबर से गुवाहाटी में शुरू होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : ESPN
संशोधित वेस्टइंडीज वनडे इस प्रकार है: 

जैसन होल्डर (कप्तान), फैबियन एलेन सुनील अंबरिश, देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेटमेयर, शाई होप, ओबेद मैकॉय, एशले नर्स, कीमो पॉल, कीरन पावेल, रोवमैन पावेल, केमार रोच, मार्लोन सैमुअल्स और ओशाने थॉमस।

टी-20 टीम इस प्रकार है:
कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), फैबियन एलेन, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, ओबेद मैकॉय, एशले नर्स, कीमो पॉल, खारी पियरे, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन, रोवमैन पावेल, दिनेश रामदीन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड और ओशाने थॉमस।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स ने मोहम्मद कैफ को अपने साथ जोड़ा

7 of 7
मोहम्मद कैफ - फोटो : The indian express
आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ को भी अपने साथ जोड़ा है। साथ ही प्रवीण आमरे की भूमिका में बदलाव किया है। आमरे, जो डेयरडेविल्स के सहायक कोच थे, और कैफ अब टीम के लिए नई प्रतिभाओं की खोज करेंगे। कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट और 125 वनडे मैच खेलें हैं। कैफ इससे पहले दो साल के लिए आईपीएल में आई टीम गुजरात लायंस के फील्डिंग कोच भी थे। 37 वर्षीय इस बल्लेबाज ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें