भारत-वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल पूरी तरह मेहमान टीम के नाम रहा। कैरेबियाई बल्लेबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 295 रन बना दिए हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोस्टन चेस 98 रन बनाकर नाबाद है।
अब मैच के दूसरे दिन विंडिज बल्लेबाज अपने स्कोर को 350 के आसपास रखने का पूरा प्रयास करेंगे। जबकि उसके 3 विकेट अभी शेष है। ऐसे में कहीं न कहीं भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण पर सवाल उठने वाजिब है।
अगर भारतीय टीम कुछ गलतियां यहां पर न करती तो वेस्टइंडीज की टीम पहले दिन ही 200 रन के भीतर ऑल आउट हो जाती। तो आइए जानते हैं उन 3 बड़ी गलतियां के बारे में जिसने वेस्टइंडीज की सीरीज में वापसी करा दी।