फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: नए साल में विराट का धमाल, रोहित शर्मा को पछाड़ बने टी-20 के किंग

Wed, 08 Jan 2020 08:05 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-श्रीलंका के बीच इंदौर के होलकर मैदान पर खेले गए टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेहमान टीम को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में एक कीर्तिमान रच दिया। कोहली टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एक रन बनाते ही रोहित शर्मा को पछाड़ दिया।

विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
दूसरे टी-20 मैच में कोहली ने 17 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली। इस मैच पहले कोहली और रोहित शर्मा 2633 रन के साथ बराबरी पर थे। लेकिन अब रोहित शर्मा इस सीरीज में उपलब्ध नहीं हैं, तो विराट आगे हो गए हैं। रोहित को श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में आराम दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने 77 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की 71 पारियों में 53.26 के औसत से 2663 रन बनाए हैं। कोहली ने 24 अर्धशतक भी जडे हैं। वहीं, रोहित ने 104 मैचों में 32.10 के औसत से रन बनाए हैं और चार शतक व 19 अर्धशतक लगाए हैं।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
भारत श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच शुक्रवार को पुणे में खेला जाएगा। रविवार को गुवाहाटी में टी-20 का पहला मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : ट्वीटर
विराट अपनी पारी में 24वां रन बनाते ही बतौर कप्तान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में कोहली ने फाफ डुप्लेसी को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने अपनी टीम के लिए बतौर कप्तान 31 टी-20 पारियों में एक हजार रन पूरे किए थे, जो एक विश्व रिकॉर्ड था। वहीं, कप्तान कोहली ने इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली ने महज 30 पारियों में बतौर कप्तान एक हजार रन पूरे कर लिए। इस मामले में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन हैं, जिन्होंने 36 टी-20 पारियों में एक हजार रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें