फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsAus: जो काम शेन वॉर्न न कर सके वो नाथन लियोन ने कर दिखाया

Sat, 04 Mar 2017 11:04 PM IST
amarujala.com- Created by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 6
नाथन लायन - फोटो : ESPN
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज की दूसरा मैच बंगलूरू में खेला जा रहा है। पुणे के निराशाजनक हार से भारतीय टीम बंगलूरू में भी नहीं उबर पाई। विराट सेना को पुणे में स्टीव ओ'कीफ मे धूल चटाई थी। लेकिन बंगलूरू में कंगारू गेंदबाजी आक्रमण की कमान नाथन लियोन ने संभाली। 

 
विज्ञापन

IndVsAus: नाथन लियोन ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, बने सबसे सफल गेंदबाज

2 of 6
नाथन ल्योन, ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI
लियोन ने भारतीय बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के फेर में ऐसा फांसा की टीम इंडिया 200 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सकी और महज 189 रन पर ढेर कर दिया। लियोन ने 22.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 50 रन दिए और 8 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह किसी भी मेहमान गेंदबाज का भारतीय सरजमीं पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। 
विज्ञापन

IndVsAus: नाथन लियोन ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, बने सबसे सफल गेंदबाज

3 of 6
ब्रेट ली - फोटो : getty
नाथन के नाम इस दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया गेंदबाज भी बन गए। भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड ब्रेट ली के नाम दर्ज था। ली ने भारत के खिलाफ 53 विकेट लिए थे। बंगलूरू में अश्विन का विकेट लेते ही लियोन के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 

IndVsAus: नाथन लियोन ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, बने सबसे सफल गेंदबाज

4 of 6
लांस क्लूजनर
इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लांस क्लूजनर के नाम दर्ज था। क्लूजनर से साल 1996 में कोलकाता में 64 रन देकर 8 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया था। इस रिकॉर्ड को तोड़ने में 19 साल का वक्त लग गया। 
 
विज्ञापन

IndVsAus: नाथन लियोन ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, बने सबसे सफल गेंदबाज

5 of 6
जेसन क्रेजा
भारतीय सरजमीं पर एक पारी में 8 विकेट हासिल करने वाले लियोन दुनिया के चौथे और ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाज हैं। लियोन से पहले दक्षिण अफ्रीका के लांस क्लूजनर, पाकिस्तान के सिकंदर बख्त, ऑस्ट्रेलिया के जेसन क्रेजा यह कारनामा कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsAus: नाथन लियोन ने तोड़ा 19 साल पुराना रिकॉर्ड, बने सबसे सफल गेंदबाज

6 of 6
नाथन ल्योन - फोटो : PTI
पाकिस्तानी गेंदबाज सिकंदर बख्त ने साल 1979 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 69 रन देकर आठ विकेट हासिल किए थे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर जेसन क्रेजा ने साल 2008 में नागपुर में 215 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें