भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पुणे में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में भारत को 333 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाज ओ'कीफ की फिरकी के जाल में फंसकर ढेर हो गए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। आईए जाने पुणे टेस्ट से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
2 of 9
स्टीव ओ कीफ
- फोटो : espncricinfo
13 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसके की घर में मात दी है। इससे पहले साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में 342 रन से भारतीय टीम को मात दी थी।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
3 of 9
स्टीव ओ'कीफ
- फोटो : Cricket Australia
भारत के खिलाफ स्टीव ओ'कीफ ने मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्पिनर बने। यह भारतीय सरजमीं पर किसी भी विदेशी गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इंग्लैंड के इयान बॉथम ने 1980 में मुंबई टेस्ट में भारत के खिलाफ 106 रन देकर 13 विकेट हासिल किए थे। वहीं स्टीव ओ'कीफ ने पुणे में 70 रन देकर 12 विकेट हासिल किए। इससे पहले भारत में किसी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जेसन क्रेजा का था। क्रेजा ने 358 रन देकर 12 विकेट हासिल किए थे।
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
4 of 9
विराट कोहली
- फोटो : Cricket Australia
विराट कोहली ने पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में कुल 13 रन बनाए। पहली पारी में वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 13 रन बनाए। यह विराट का घर में खेले गए किसी भी टेस्ट में सबसे खराब प्रदर्शन है जिन टेस्ट मैचों में विराट ने दोनों पारी में बल्लेबाजी की हो।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
5 of 9
स्टीव ओ'कीफ
पुणे टेस्ट में 333 रन से मिली पराजय भारत की घरेलू जमीन पर मिली दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारत को घर में सबसे बड़ी हार मुंबई में साल 2004 में मिली थी। इस टेस्ट में भारत को 342 रन से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई टेस्ट की जीत ऑस्ट्रेलिया को भारत में मिली आखिरी जीत थी। इसके 13 साल बाद भारत में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। इसके बाद तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को मिली हार है। भारत को दक्षिण अफ्रीका ने 1996 में 329 रन से मात दी थी।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
6 of 9
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम
- फोटो : espncricinfo
पुणे में भारत को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 441 रन का लक्ष्य दिया। यह भारत में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिया गया तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य था। इससे पहले साल 2004-05 की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए नागपुर में 542 और बंगलुरू में 456 रन का लक्ष्य मिला था। इन दोनों टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल हुई थी।
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
7 of 9
स्टीव स्मिथ
- फोटो : espncricinfo
स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवें टेस्ट में लगातार पांचवा शतक जड़ा। इससे पहले भारत के खिलाफ स्मिथ ने 2014-15 में घरेलू सीरीज में लगातार 4 टेस्ट में चार शतक बनाए थे। बतौर कप्तान स्मिथ का 37वीं पारी में यह दसवां टेस्ट शतक है। इससे कम पारियो में बतौर कप्तान सर डॉन ब्रैडमैन और महेला जयवर्धने ही दस शतक बना पाए हैं।
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
8 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
टीम इंडिया पुणे टेस्ट की लगातार दो पारियों में 41 से कम ओवर से कम खेले बगैर आउट हो गई। पहली पारी में टीम इंडिया 40.3 ओवर में आउट हुई थी। यह ओवर के लिहाज से भारत की घरेलू धरती पर सबसे छोटी पारी थी। इस रिकॉर्ड को दूसरी पारी में फिर तोड़ दिया। भारत दूसरी पारी में 33.5 ओवर में धराशायी हो गई। साल 2008 में भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में 20 ओवर में ढेर हो गई थी।
स्टीव स्मिथ ने जड़ा भारत के खिलाफ एक और शतक, लेकिन यह शतक है खास जानिए क्यों
9 of 9
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया का लगातार 19 टेस्ट मैच में अपराजेय रहने का सिलसिला पुणे में टूट गया। इससे पहले भारत को विराट की कप्तानी में साल 2015 में श्रीलंका दौरे में गाले टेस्ट में हार मिली थी। इन दोंनों टेस्ट में भारत को बांए हाथ के स्पिनर के कारण पराजय का सामना करना पड़ा था। गाले में रंगना हीरथ ने 7 विकेट लेकर टीम इंडिया को पराजय के मुंह में ढकेल दिया था। इस बार स्टीव ओ कीफ ने यह कारनामा किया।