फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती

Wed, 15 Feb 2017 08:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : ESPN
भारत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विराट सेना के साथ जुबानी जंग शुरू कर दी है। जिसमें उनका साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी दे रहे हैं। इस तरह की जुबानी जंग भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से होती रही है। जिसके कारण इन दोनों देशों के बीच सीरीज हमेशा रोमांचक हो जाती है और खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।  ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का एक पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अपनी टीम के समर्थन में उतर गया है। 
विज्ञापन

IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती

2 of 6
माइकल हसी
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर माइकल हसी ने कहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क विराट कोहली के लिए चुनौती पेश करेंगे। हसी ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों के हिसाब से स्टार्क एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह तेजी के साथ गेंदबाजी करते हैं। इसके साथ ही वह नई गेंद के साथ-साथ पुरानी गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में भी माहिर हैं। हसी ने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि वह पूरी सीरीज में वह विराट कोहली के सामने चुनौती पेश करेंगे। हालांकि वह फिलहाल जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं वैसे में कोहली को रोकने के लिए पूरी टीम को साझा प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती

3 of 6
मिचेल स्टार्क
जब हसी से यह पूछा गया कि कप्तान के रूप में स्मिथ को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसके जवाब में हसी ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी स्पिन गेंदों का सामना करने में माहिर हैं ऐेसे में कप्तान स्मिथ को अपने स्पिन गेंदबाजों नाथन लियान और स्टीव ओ कीफ पर पूरा विश्वास जताना होगा।  हसी ने आगे कहा, भारत में स्मिथ को भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। वह यहां टेस्ट क्रिकेट भी खेल चुके हैं साथ ही आईपीएल में खेलने का भी अनुभव है। ऐसे में स्मिथ को अपने स्पिन गेंदबाजों पर विश्वास जताना होगा। साथ ही सही जगह पर फील्डर्स को तैनात करना होगा। 

IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती

4 of 6
डेविड वॉर्नर - फोटो : ESPN
डेविड वार्नर की फॉर्म के बारे में हसी ने कहा कि विराट की तरह वार्नर भी अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे हैं। लेकिन हसी ने कहा कि भारतीय पिचों पर स्थितियां अलग होंगी। हसी ने कहा, वार्नर और स्मिथ के ऊपर टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने की चुनौती होती है लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि दोनों ही बल्लेबाज रनों के भूखे हैं दोनों को बल्लेबाजी करना पसंद है। भारतीय टीम इन दोनों बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करेगी लेकिन मेरा मानना है कि ये दोनों बल्लेबाज इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। 
विज्ञापन

IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती

5 of 6
आर अश्विन - फोटो : ESPN
हसी ऑस्ट्रेलिया की सीरीज को लेकर तैयारियों से खुश हैं। जिस तरह की तैयारी कंगारुओं ने दुबई स्थित आईसीसी क्रिकेट एकेडमी में की है उसे वे खेल में किस तरह रूपांतरित कर पाते हैं। टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम इंडिया-ए के खिलाफ एक अभ्यास मैच मुंबई में खेलेगी। लेकिन हसी ने रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के खिलाफ एक स्पष्ट योजना के साथ मैदान में उतरने की बात कही। हसी ने कहा, हर बल्लेबाज के पास इन दोनों का सामना करने के लिए स्पष्ट प्लान तैयार करना होगा। घरेलू परिस्थितियों  में ये दोनों गेंदबाज बेहद घातक हैं। दोनों घरेलू परिस्थियों को बेहतर तरीके से समझते हैं और बखूबी उसका फायदा उठाना भी जानते हैं। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में लियान का रिकॉर्ड बेहतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsAus: जुबानी जंग शुरू, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ने कहा यह खिलाड़ी देगा विराट को चुनौती

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : ESPN
कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के बेहतरीन प्रदर्शन की तारीफ करते हुए हसी ने कहा कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।  निश्चित तौर पर टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर एक मजबूत टीम है और उन्हें यहां चुनौती देना आसान नहीं है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें