फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैदान पर उमेश यादव उड़ा रहे थे छक्के, ड्रेसिंग रूम में विराट हंसकर हो गए लोटपोट

Mon, 21 Oct 2019 07:42 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 497 रनों पर घोषित की। रोहित शर्मा ने दोहरे शतक जड़े और अजिंक्य रहाणे ने शतकीय पारी खेली, लेकिन जिसने महफिल लूटी वह हैं उमेश यादव। उमेश के ताबड़तोड़ 31 रन ने टेस्ट मैच में अलग ही रोमांच पैदा कर दिया। 10 गेंदों पांच छक्के की मदद से उन्होंने 31 रन पीट दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
छक्का लगाते उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
जब उमेश मैदान पर ताबड़तोड़ छक्के बरसा रहे थे, उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद उमेश यादव क्रीज पर आए और आते ही लगातार दो छक्के के साथ अपनी पारी का आगाज किया। इसके बाद उमेश ने जॉर्ज के ही ओवर में तीन और छक्के जड़े। 
विज्ञापन

3 of 5
उमेश यादव छक्के - फोटो : ट्विटर
उमेश की इस पारी के दौरान विराट कोहली ताली बजाते हुए और हंसते हुए कैमरे में कैद हुए। जब उमेश आउट होकर वापस लौटे तो सभी ने तालियां बजाकर और उनकी पीठ थपथपाकर उनका स्वागत किया। सोशल मीडिया पर फैन्स ने उमेश के इन छक्कों और विराट कोहली के रिएक्शन के वीडियो और तस्वीर शेयर किए हैं।
 

4 of 5
छक्का उड़ाते उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
 उमेश यादव ने इस मुकाबले में 310 के स्ट्राइकरेट से रन बनाए हैं, जो कि किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा स्ट्राइकरेट है, जिसने कम से कम दस गेंदों का सामना किया है। उमेश यादव से पहले कोई भी खिलाड़ी दस गेंद खेलने के बाद इतने रन नहीं बना पाया है। उमेश यादव ने अपने सभी छक्के जॉर्ड लिंडे के खिलाफ लगाए और ये बेमिसाल रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छक्का उड़ाते उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
31 वर्षीय उमेश यादव टेस्ट मैच की एक पारी में बिना चौके के पांच छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने। उमेश यादव से पहले क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पहली दो गेंदों में दो छक्के लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें