फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने पहली बार बनाया खास रिकॉर्ड, एक ही सीरीज में तीन खिलाड़ियों ने ठोका दोहरा शतक

Mon, 21 Oct 2019 07:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट-रोहित - फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा टीम इंडिया के लिए बेहतरीन साबित हुआ है। टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में रिकार्डों का अंबार लगा दिया है। विराट की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को चारों खाने चित्त किया है।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिए यह सीरीज खासतौर पर स्पेशल साबित हुई है। सीरीज में टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली तीनों ने ही दोहरे शतक लगाए और अपने करियर का बेस्ट स्कोर भी बनाया।
विज्ञापन

3 of 6
विराट-मंयक - फोटो : social Media
इसी के साथ मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और रोहित शर्मा के दोहरे शतक के बाद भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार हुआ जब एक ही सीरीज में टीम के तीन खिलाड़ियों ने दोहरा शतक ठोका है। 

4 of 6
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक ने विशाखापटनम में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में 371 गेंदों में 23 चौके और छह छक्कों की मदद से 215 रन बनाए थे। यह उनका करियर का बेस्ट स्कोर भी था।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली - फोटो : social media
उसके बाद पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने 336 गेंदों में 33 चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 254 रन बनाए थे। विराट ने अपने अपने पुराने बेस्ट स्कोर को तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रांची में तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा ने मात्र 255 गेंदों में 28 चौके और छह छक्के की मदद से 212 रनों की पारी खेल दी। वन-डे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित का टेस्ट में यह पहला दोहरा शतक था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें