फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या टीम इंडिया रांची जीतकर देगी दिवाली का तोहफा, इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Fri, 18 Oct 2019 01:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची के मैदान पर तीन मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। विराट सेना विशाखापट्टनम और पुणे टेस्ट को जबरदस्त अंदाज में जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। पुणे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर भारतीय टीम ने अपने घर में लगातार 11 टेस्ट श्रृंखला जीतने का रिकॉर्ड बनाया है।

रांची टेस्ट में टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी कि आखिरी टेस्ट को भी जीत हासिल कर मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम का सफाया करे। अंतिम टेस्ट में विराट सेना प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है। कप्तान कोहली की पूरी कोशिश होगी कि वह एक विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरें और सीरीज को 3-0 के अंतर से समाप्त करे। आइए जानते हैं कि रांची टेस्ट में विराट कोहली किन 11 खिलाड़ियों की बदलौत मैदान फतह करने उतरेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

ओपनर्स

भारतीय टीम की पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की स्टार ओपनिंग जोड़ी करेगी। रोहित के बल्ले से रनों की बरसात हो रही है। हिटमैन के बैट से निकले चौके छक्के मिसाइल बनकर विरोधी टीम पर गिर रहे हैं। रोहित ने टेस्ट में भी यह साबित कर दिया है कि उनका बल्ला ओपनिंग की पोजिशन पर ही खिलता, खुलता और खौलता है। जिसका नतीजा अब पूरे देश ने देख लिया है। रोहित के जोड़ीदार मयंक अग्रवाल के बैट से पुणे टेस्ट में रन नहीं निकला, लेकिन वह क्या कर सकते हैं, ये उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट में दोहरा शतक ठोक कर बता दिया था। रांची टेस्ट में पूरा देश चाहेगा कि दोनों दिवाली से पहले अपने बल्ले से धमाका करें।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : social media

मध्यक्रम

नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने पुणे टेस्ट में बेहतरीन पारी 81 रन की पारी खेली थी। पुजारा के बाद मिडिल ऑर्डर में कप्तान कोहली टीम की बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे। कोहली ने पुणे टेस्ट में शानदार दोहरा शतक जड़ा था। पूर्व कप्तान धोनी के घर में वर्तमान कप्तान कोहली चाहेंगे की उनका बल्ला एक बार फिर से इस सीरीज में रन उगले। कोहली के बाद टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे पर टीम को एक मजबूत स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने भी पुणे टेस्ट में विराट के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।

4 of 7
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर

ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा का स्थान पक्का है और इस सीरीज में उन्होंने अपने हरफनमौला खेल से टीम में अपनी उपयोगिता साबित की है। जब जरूरत पड़ी है तब तेजी से बल्लेबाजी कर स्कोर बोर्ड को सरपट दौड़ाया है और गेंदबाजी में अश्विन के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं।

विज्ञापन

5 of 7
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty

विकेटकीपर

विकेटकीपर के रूप में ऋद्धिमान साहा को ही कप्तान कोहली शामिल करेंगे। साहा को अभी तक इस सीरीज में बल्लेबाजी करने का मौका पूरी तरह से नहीं मिल पाया है, लेकिन चोट के बाद से वापसी कर रहे साहा ने  पुणे टेस्ट में हवा में उड़ते हुए गजब के कैच लपके थे। रांची में साहा की बल्लेबाजी का रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 2017 में ऑस्टेलिया के खिलाफ यहां शानदार शतक ठोका था।

विज्ञापन

6 of 7
शमी - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी 

रांची टेस्ट में भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी संभालेंगे। शमी ने इस सीरीज में कमाल की गेंदबाजी की है, खासकर पुरानी गेंद से तो उन्होंने जमकर मेहमान टीम के बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाई हैं। शमी के साथ उमेश यादव उनका साथ देते हुए नजर आ सकते हैं और इशांत शर्मा का भी खेलना लगभग तय है। स्पिनर के तौर आर अश्विन की जगह पक्की है, उनका साथ जडेजा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : social media
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची टेस्ट के लिए संभावित भारतीय टीम की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान) ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें