मयंक अग्रवाल
अग्रवाल ने अपने पहले ही टेस्ट शतक को दोहरे शतक में तब्दील किया। अग्रवाल ने 215 रन बनाए। इससे पहले दिलीप सरदेसाई, विनोद कांबली और करुण नायर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट टीम गेम है और इसमें आप हर बार अपने गेम के बारे में ही नहीं सोच सकते। 28 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा कि कई बार आपको लगता है कि आप अच्छा खेल रहे हैं और ऐसे में आप अधिक खतरे उठा सकते हैं लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। आपको धैर्य रखना पड़ता है। अग्रवाल ने कहा, 'मैंने और रोहित ने टीम के लिए मजबूत आधार तय किया और 300 से अधिक की साझेदारी की।'