फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मन भी कर रहे ऋषभ पंत की तारीफ, टी-20 सीरीज से पहले गुरुमंत्र भी दिया

Sat, 14 Sep 2019 08:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लांस क्लूजनर और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर को लगता है कि ऋषभ पंत जैसी बेहतरीन प्रतिभा के धनी खिलाड़ी को खुद के बजाय अन्य की गलतियों से सीख लेनी चाहिए। क्लूजनर ने कहा कि निकट भविष्य में भारत के लिए और अधिक निरंतर प्रदर्शन के मद्देनजर पंत को ऐसा करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत और लांस क्लूजनर - फोटो : सोशल मीडिया
क्लूजर का मानना है कि पंत की काबिलियत देखते हुए वनडे में 22.90 और टी20 में 21.57 का औसत बेहतरीन नहीं दिखता लेकिन यह दिखाता है कि वह समय से आगे चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका टीम के बल्लेबाजी कोच के तौर पर 48 साल के क्लूजनर इस समय भारत में हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह बताना काफी मुश्किल होगा लेकिन उनके जैसा बेहतरीन खिलाड़ी खुद से आगे बढ़ने की कोशिश करता है।’
विज्ञापन

3 of 4
लांस क्लूजनर - फोटो : सोशल मीडिया
क्लूजनर जब दिल्ली की सफेद गेंद वाली सीनियर टीम के सलाहकार थे, तब उन्हें पंत के खेल को देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा, ‘पंत को खुद को थोड़ा समय देना चाहिए और थोड़ा सा समय उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका प्रदान करेगा।’
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
लोग सोचते हैं कि खिलाड़ी अधिकतर चीजें अपनी गलतियों से सीखते हैं लेकिन क्लूजनर का मानना है कि अगर खिलाड़ी अन्य की गलतियों से सीख लेता है तो यह काफी फायदेमंद साबित होगा। क्लूजनर ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्या चीज आपको आगे ले जाती है, वह है खुद गलतियां किए बिना अन्य की गलतियों से सीख लो। आप अपनी गलतियों से भी सीख सकते हो, लेकिन गलती को महसूस करने, उसे सही करके बेहतर खिलाड़ी बनने में काफी समय लगता है। अगर आप अन्य खिलाड़ी को गलती करते हुए देखते हो तो आप तेजी से सीखोगे और तेजी से सुधार करोगे।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें