विराट कोहली
हांलाकि, कप्तान विराट ने संकेत दिए कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'जहां तक सलामी जोड़ी की बात है तो हम अभ्यास सत्र के बाद इस पर फैसला करेंगे। हम कुछ अलग कर सकते हैं लेकिन अभी वास्तव में घबराने की जरूरत नहीं है।' कोहली ने कहा कि पिच में काफी तेजी और उछाल हो सकती है लेकिन यह न्यूलैंड्स के विकेट की तरह ज्यादा हरा नहीं है।