मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी:
पहली पारी में एक भी विकेट नहीं ले पाने वाले शमी ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की और आखिरी दिन दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाजों को सस्ते में निपटा दिया। शमी ने दूसरी पारी में मात्र 11 ओवर की गेंदबाजी में 35 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने टेम्बा बवुमा, फाफ डूप्लेसिस, डी कॉक, डेन पिट और रबाड़ा का विकेट गिराया।