फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsPak: सहवाग की सलाह पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- हमारे पास बहुत हैं चीनी टीवी 

Mon, 05 Jun 2017 06:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
virendra sehwag - फोटो : firkee
भारत पाकिस्तान के बीच होने वाली भिड़ंत न केवल प्रशंसकों के लिए बल्कि दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ियों के लिए भी एक दूसरे की खिंचाई करने का मौका होता है। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और शोएब अख्तर एक दूसरे की खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

IndVsPak: सहवाग की सलाह पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- हमारे पास बहुत हैं चीनी टीवी 

2 of 5
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Yahoo
खेल के मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच कई बार झड़प हुई लेकिन संन्यास के बाद दोनों खिलाड़ी टीवी चैनलों पर आमने सामने हैं। इस दौरान सहवाग ने एक पाकिस्तानी फैन से कहा, टीवी की जगह अब आप रेडियो खरीद लें। ऐसे में उन्हें 4 जून को मैच में हार के बाद टीवी नहीं तोड़ने पड़ेंगे। रेडियो तोड़ना उनकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा। इसके जवाब में शोएब अख्तर ने कहा, हमारे पास बहुत से पुराने चीनी टीवी सेट खराब पड़े हैं हम हार के बाद उन्हें तोड़ देंगे।
 
विज्ञापन

IndVsPak: सहवाग की सलाह पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- हमारे पास बहुत हैं चीनी टीवी 

3 of 5
शोएब अख्तर - फोटो : Getty
सहवाग ने एकबार फिर विश्वकप में भारत को नहीं हरा पाने को लेकर पाकिस्तान का मजाक उड़ाया और कहा विराट के नेतृत्व वाली टीम इंडिया सरफराज अहमद की पाकिस्तान को आसानी से मात देने में सफल होगी। इस दौरान अख्तर सहवाग को यह याद दिलाते रहे कि चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर है। तीन मैचों में पाक ने भारत को दो बार मात दी है।

 

IndVsPak: सहवाग की सलाह पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- हमारे पास बहुत हैं चीनी टीवी 

4 of 5
virat kohli
अपने हाजिर जवाबी के लिए जाने-जाने वाले सहवाग यहीं नहीं रुके। अख्तर ने जब ये कहा कि दोनों देशों को साल में कम से कम दो सीरीज खेलनी चाहिए। इसपर सहवाग ने जवाबी हमला करते हुए कहा, बीसीसीआई दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलना पाक की मजबूरी है। भारत के खिलाफ सीरीज से जो पैसे पाकिस्तान को मिलेंगे उसी से पीसीबी अपने खिलाड़ियों का खयाल रख पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsPak: सहवाग की सलाह पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- हमारे पास बहुत हैं चीनी टीवी 

5 of 5
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc
भारत पाकिस्तान के बीच 2015 विश्वकप के बाद पहली भिड़ंत हो रही है। इस लेकर पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। 4 जून को दोनों टीमों की बीच बर्मिंगघम में मुकाबला होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें